फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Family of 284 corona dead in Hisar will get assistance

हिसार में 284 कोरोना मृतकों के परिवार को मिलेगी सहायता राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Family of 284 corona dead in Hisar will get assistance
हिसार। जिले में कोरोना से मौत होने वाले व्यक्ति के परिवार को सरकार की ओर से सहायता राशि दी जा रही है। जिले में अब तक 1173 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई। इनमें से 525 मृतकों के परिजनों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया है। अब तक सरकार की ओर से 284 लोगों के परिजनों को सहायता राशि दी गई है। वहीं 241 आवेदन में कमियों देखने को मिली, इस कारण से उन्हें रद्द कर दिया गया। कुछ लोगों की आवेदन फाइल गलत थी तो कुछ के दस्तावेज सही नहीं मिले। वीरवार को एडीसी से लिस्ट जारी कर बताया कि 284 लोगों के परिजनों को यह सहायक राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना से हुई मृत्यु में दिवंगत के परिजन आश्रित अनुग्रह सहायता राशि के लिए अंत्योदय सरल पोर्टल पर ऑनलाइन या आपदा प्रबंधन विभाग, कार्यालय उपायुक्त, प्रथम तल, लघु सचिवालय में एसके ब्रांच में आवेदन जमा करवा सकते हैं। जिले में 284 आवेदनों को अनुग्रह राशि जारी कर दी गई है। - स्वप्निल रविंद्र पाटिल, अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन

आवेदन के लिए मापदंड निर्धारित किए गए हैं। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के 30 दिनों के अंदर सभी दावों का निपटारा किया जाएगा और आधार से जुड़े प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रक्रियाओं के माध्यम से अनुग्रह सहायता वितरित की जाएगी। नोमिनी को दिवंगत का मृत्यु प्रमाण पत्र, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, डेथ सेमरी, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र व बैंक पासबुक के साथ अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से एक मौत, 41 नए केस मिले
जिले में कोरोना के नए मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वीरवार को जिले में 41 नए केस मिले, जबकि एक बुजुर्ग की मौत हुई। मृतक हांसी की वकील कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति है। जिसे 21 जनवरी को जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मेडिकल हिस्ट्री के अनुसार मृतक बीपी, दिल की बीमारी, किडनी व सांस रोग से ग्रस्त था। तीसरी लहर में मरने वालों का आंकड़ा 32 पहुंच चुका है। अभी 163 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना 1500 सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed