फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Family members said Narendra had gone to give the gate and was about to return by flight in the evening

Hisar News: परिजन बोले- गेट देने गया था नरेंद्र और शाम को फ्लाइट से लौटने वाला था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Family members said Narendra had gone to give the gate and was about to return by flight in the evening
 नरेंद्र कुमार
हिसार। छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) में नकल करवाने के मामले में पकड़े गए पर्वतारोही व मिंगनीखेड़ा निवासी परिजनों ने बताया कि नरेंद्र खुद गेट की परीक्षा देने गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद उनकी नरेंद्र से फोन पर बातचीत भी हुई थी और वह शाम को फ्लाइट के जरिये लौटने की बात कह रहा था।
विज्ञापन

ईटीओ पद से सेवानिवृत्त व नरेंद्र के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि मैंने 14 फरवरी को नरेंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि वह गेट की के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में आया हुआ है। उसका पेपर हो चुका है। उसकी शाम की फ्लाइट है, जिसके जरिये वह लौट आएगा। इसके बाद मेरी उससे बातचीत नहीं हुई। आज सुबह ही मुझे मामले के बारे में पता चला। नरेंद्र की इस मामले में कोई संलिप्तता नहीं है, उसे सिर्फ शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, नरेंद्र के भाई चंद्रमोहन ने बताया कि नरेंद्र का सुबह की शिफ्ट में पेपर था। उसका पेपर भी हो गया था। मगर, उसके किसी जानकार का पेपर शाम की शिफ्ट में था। नरेंद्र उसके इंतजार में रुक गया था। उन दोनों को एक ही फ्लाइट में आना था। मगर, इसी बीच शायद किसी ने पुलिस को सूचना दी कि परीक्षा केंद्र के बाहर नकल करवाई जा रही है। पुलिस मौके पर आई तो उन्होंने नरेंद्र से भी पूछा कि वह कहां से है। जब उसने बताया कि वह हरियाणा से है तो पुलिस उसे भी पकड़कर ले गई। हम पुलिस से लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम की एक कंपनी में जॉब करता है नरेंद्र
परिजनों के अनुसार नरेंद्र गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। इसके साथ ही वह फिट इंडिया अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी है। नरेंद्र ने वर्ष 2014 में हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की थी।

सोशल मीडिया पर 58 हजार फॉलोअर
नरेंद्र के फेसबुक अकाउंट पर 58 हजार फॉलोअर हैं। नरेंद्र इस अकाउंट के माध्यम से पर्वतारोहण से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करवाता है। इस अकाउंट पर वह अब तक 437 पोस्ट अपलोड कर चुका है। इस अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 4 दिन पहले अपलोड की थी। इनमें से एक पोस्ट 3 हजार व्यू है और दूसरी पोस्ट के 22 हजार व्यू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed