{"_id":"6ac69cde170dc36455098c04","slug":"family-members-of-rajpal-from-dhiktaana-met-the-station-house-officer-regarding-his-death-and-demanded-that-the-investigation-be-expedited-hisar-news-c-21-hsr1005-968313-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धिकताना के राजपाल की मौत मामले में थाना प्रभारी से मिले परिजन मिले, जांच तेज करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धिकताना के राजपाल की मौत मामले में थाना प्रभारी से मिले परिजन मिले, जांच तेज करने की मांग उठाई
विज्ञापन
घिराय। गांव धिकताना निवासी राजपाल की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने बरवाला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार से मुलाकात कर जांच तेज करने और मामले की वर्तमान स्थिति बताने की मांग की। मामला राजपाल के पुत्र पंकज की ओर से 8 अगस्त को दी गई शिकायत से जुड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पंकज ने शिकायत में अपनी बुआ कलावती और उसके पुत्र संदीप पर पिता की मौत में संलिप्तता, जमीन के लेन-देन में धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की आगे की स्थिति फाइल देखने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
प्राथमिकी के अनुसार, पंकज ने बताया कि उसके पास करीब 50 कनाल जमीन है। इसमें करीब 30 कनाल उसके नाम और 18 कनाल 30 मरले जमीन उसके पिता राजपाल के नाम बताई गई है। राजपाल की 30 जुलाई को मौत के बाद पंकज को जमीन के लेन-देन को लेकर संदेह हुआ।
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 30 जुलाई को करीब 10 कनाल 10 मरले जमीन कलावती और संदीप के नाम तथा करीब 8 कनाल 12 मरले जमीन अनीता, कमलेश और सरोज के नाम किए जाने की बात सामने आई। पंकज ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों और धनराशि के लेन-देन की जांच की मांग की है।
:
पिता की मौत को संदिग्ध, खुद की जान को खतरा बताया
पंकज ने पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि उनकी मुंह और गला दबाकर हत्या की गई। शिकायत में दावा किया गया है कि कलावती और संदीप ने बातचीत के दौरान कथित तौर पर राजपाल की हत्या की बात स्वीकार की जिसका वीडियो उसके पास होने की बात कही गई है। पंकज ने खुद को जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। साथ ही पिता के शव का पोस्टमार्टम कराने और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।