फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fall ceiling fell from a part of the Municipal Council Hall Room.

Hisar News: नगर परिषद के हॉल कमरे की छत के एक हिस्से से फॉल सीलिंग गिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fall ceiling fell from a part of the Municipal Council Hall Room.
हांसी परिषद के हॉल कमरे की छत के इस हिस्से की गिरी फॉल सीलिंग।
हांसी। नगर परिषद के हॉल कमरे में छत के एक हिस्से पर लगी फॉल सीलिंग अचानक से गिर गई। गनीमत यह रही कि उस समय नगर परिषद कार्यालय में कोई नहीं था। नगर परिषद के हॉल कमरे में चेयरमैन बैठते हैं। इसी कमरे में ही पार्षदों की हाउस मीटिंग होती है।
विज्ञापन

इस कमरे में छत पर फॉल सीलिंग लगी हुई है। जिसका एक हिस्सा पिछले कई दिनों से उखड़ा हुआ था। लेकिन अधिकारियों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। शाम साढ़े चार बजे के करीब फॉल सीलिंग गिर गई। बाद में कर्मचारियों ने इसे देखा और अधिकारियों को सूचना दी। बता दें कि शहर में विकास से संबंधित ज्यादातर कार्य नगर परिषद द्वारा किए जाते हैं। बीते दिनों ही परिषद के पास 14.5 करोड़ रुपये की ग्रांट विभिन्न विकास कार्यों के लिए आई है। जिससे शहर में कई कार्य हो रहे हैं। लेकिन नगर परिषद के खुद के कार्यालय की हालत खस्ता हो चुकी है। नगर परिषद कार्यालय का भवन काफी पुराना है। बीते दिनों नगर परिषद कार्यालय को शिफ्ट करने की योजना भी बनी थी, जो अभी ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन


----------
हॉल कमरे की एक हिस्से की फॉल सीलिंग कई दिन से उखड़ी हुई थी। अधिकारियों को कहा था की छत की फॉल सीलिंग ठीक करवाई जाए। मिस्त्री नहीं मिल रहे थे इस कारण इसे ठीक करवाने में देरी हो रही थी। फॉल सीलिंग गिरने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक देखा नहीं। इसे जल्दी ही ठीक करवाएंगे - प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed