फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Falgun-like feeling in Vaishakh, day temperature drops up to 11 degrees

Haryana: वैशाख में फाल्गुन जैसा अहसास, दिन के तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट

Mon, 01 May 2023 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 10:26 AM IST
सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, जींद व पानीपत जिले में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। इस वजह से प्रदेश में तापमान में काफी गिरावट आई।

विज्ञापन
Falgun-like feeling in Vaishakh, day temperature drops up to 11 degrees
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा में लगातार तीन दिनों से हो रही बूंदाबांदी से लेकर हल्की और बादलवाही के कारण दिन का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इस कारण से वैशाख में फाल्गुन माह के जैसा अहसास होने लगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में 1 से 7 मई के दौरान बारिश संबंधी गतिविधियां बनी रहेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को प्रदेश के महेंद्रगढ़, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, जींद व पानीपत जिले में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। इस वजह से प्रदेश में तापमान में काफी गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 27.8 से 32.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18.0 से 22.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन


वर्तमान में स्थिति
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इस कारण से एक कम दबाव का क्षेत्र दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों और एक तेलंगाना पर बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक कम दबाव का क्षेत्र पंजाब पर बना हुआ है। इस कारण से एक टर्फ रेखा उत्तर से दक्षिण तक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लू से लोगों को राहत मिलेगी
इस कारण से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी वाली दक्षिणी पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी हवाएं दक्षिणी मध्य और उत्तरी राज्यों तक पहुंच रही है। लगातार मौसम में बदलाव से मई के प्रथम पखवाड़े के दौरान तापमान 10.0 से 12.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक लुढ़कने की संभावना बन रही है। इस कारण से इस बार मई के पहले पखवाड़े में भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed