फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fake note printing case: Hanumangarh police sought help from Hisar cyber cell and Azad Nagar police station

नकली नोट प्रिंटिंग का मामला ः हनुमानगढ़ पुलिस ने हिसार साइबर सेल और आजाद नगर थाने से मांगी मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fake note printing case: Hanumangarh police sought help from Hisar cyber cell and Azad Nagar police station
नकली नोट प्रिंटिंग प्रकरण में आजाद नगर के अरुण की गिरफ्तारी के लिए हनुमानगढ़ पुलिस ने साइबर सेल और आजाद नगर थाना पुलिस की मदद मांगी है। जांच में सामने आया कि अरुण और उसके साथियों ने यह नोट हिसार में नहीं चलाए, बल्कि यहां नकली नोट छापकर सीधे राजस्थान भेजे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला पुलिस की जंक्शन टीम व एक स्पेशल टीम को मार्केट में नकली नोट चलाए जाने की सूचना मिली थी। संयुक्त टीम ने गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 84200 रुपये के नकली नोट व बाइक बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि कलर प्रिंटर और स्कैनर की मदद से नकली नोट बनाकर इन्हें खपाने के लिए राजस्थान भेजते थे। पुलिस ने बाइक सवार अमरपुरा जालू खाट निवासी कुलदीप सिर्फ उर्फ ज्ञानी व शाहपिनी निवासी शिवप्रकाश उर्फ शिबू और 84200 रुपये के नकली नोट सहित दबोचा था। आरोपियों ने कुबूला था कि वे हिसार के आजाद नगर में कलर प्रिंटर और स्कैनर के जरिये 500 और 100 रुपये के नोट तैयार करते थे।
विज्ञापन

जांच में सामने आया था कि कुलदीप उर्फ ज्ञानी प्रिंटर और स्कैनर पर काम करने में एक्सपर्ट है। पूछताछ के बाद इनके दो साथियों शहपिनी निवासी दलबीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह और कुलविंद्र उर्फ किंदा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार शिवप्रकाश, दलबीर सिंह, कुलविंद्र सिंह किंदा, अरुण एवं जसविंद्र नकली नोट तैयार करते थे। जांच में सामने आया था कि यह एक ही सीरिज के कई नोट छापते थे, जिससे वे पकड़ में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में पहला मामला नहीं
हिसार में ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले 30 अगस्त 2019 को 24 लाख से अधिक के नकली नोटों के साथ एक युवक को हिसार से सेक्टर- 14 निवासी गिरफ्तार किया गया था। 2016 में भी कबीर बस्ती के तीन युवकों को हजारों रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था।

अरुण को पकड़ने के लिए हिसार पुलिस की मदद ली जा रही है। अरुण का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। अरुण की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम शनिवार को भी हिसार गई थी। - इंस्पेक्टर दिनेश, थाना प्रभारी, हनुमानगढ़ टाउन, राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed