{"_id":"6a456405e89559038c0c2727","slug":"factory-caught-fire-sacks-and-goods-burnt-hisar-news-c-21-hsr1020-902209-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फैक्टरी में लगी आग, बारदाना और सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फैक्टरी में लगी आग, बारदाना और सामान जला
Thu, 02 Jul 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
हांसी। जींद रोड स्थित खल-बिनौला बनाने की फैक्टरी में बुधवार शाम को आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। पीड़ित का दावा है कि हादसे से फैक्टरी के गोदाम में रखा लाखों रुपये का बारदाना व सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं लगा है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
फैक्ट्री के चौकीदार ने मालिक को फोन पर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद भाग्य लक्ष्मी खल-बिनौला फैक्टरी मालिक वेदप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग की लपटों ने गोदाम में रखे बारदाने और शेड को अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे वहां रखा बारदाना व सामान जल गया। मौके पर एक-एक कर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भेजी गईं। आग पर काबू पाने के लिए इन गाड़ियों को पांच चक्कर लगाने पड़े। दमकलकर्मियों ने कई घंटों तक लगातार पानी की बौछारें कीं जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक गोदाम और उसका शेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।