{"_id":"6ad286349de0f408e40ca7c6","slug":"extortion-demanded-from-a-businessman-give-five-crore-otherwise-well-finish-your-entire-family-said-the-state-president-of-haryana-vyapar-mandal-if-the-accused-arent-caught-well-shut-down-hisar-and-then-haryana-hisar-news-c-21-hsr1020-974304-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कारोबारी से मांगी रंगदारी, पांच करोड़ दो, वरना पूरा परिवार खत्म कर देंगे, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बोले-आरोपी नहीं पकड़े तो हिसार फिर हरियाणा करेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कारोबारी से मांगी रंगदारी, पांच करोड़ दो, वरना पूरा परिवार खत्म कर देंगे, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बोले-आरोपी नहीं पकड़े तो हिसार फिर हरियाणा करेंगे बंद
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट टू निवासी फैक्टरी संचालक आनंद गोयल से विदेशी नंबर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित फतेहपुरिया गिरोह का गुर्गा बताते हुए रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है। व्हाट्सएप काॅल से दी गई धमकी के बाद कारोबारी परिवार सहमा हुआ है। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो हरियाणा बंद करेंगे। गर्ग ने बताया कि अर्बन एस्टेट टू निवासी आनंद गोयल पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने देर शाम कारोबार की सुरक्षा के लिए दो कर्मचारी तैनात किए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में आनंद गोयल ने बताया कि अर्बन एस्टेट टू निवासी हैं। 15 अक्तूबर को शाम करीब 4.20 बजे वह अपने बेटे अनिरुद्ध, अर्पित के साथ गांव चौधरीवास स्थित अपनी फैक्टरी पर थे। हमारे तीनों के फोन पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।
फोन करने वाले ने कहा कि रोहित फतेहपुरिया बोल रहा हूं। 5 करोड़ रुपये तैयार रख। अगर रुपये नहीं दिए तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। आरोपी ने बताया कि आनंद गोयल के भाई प्रमोद कुमार से भी 5 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।
विज्ञापन
आनंद ने बताया कि कॉल कटने के कुछ देर बाद ही व्हाट्सएप पर रिकॉर्डेड वॉयस मैसेज भेजा। आनंद गोयल ने इस बारे में आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शुक्रवार को हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग गर्ग पीड़ित परिवार के निवास स्थान पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए गर्ग ने कहा कि 29 सितंबर को पेट्रोल पंप व्यवसायी प्रमोद गोयल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
मात्र 15 दिनों के भीतर उसके भाई व भतीजों से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। गर्ग ने बताया कि जिले में पिछले करीब महीने में 9 हत्याएं हो चुकी हैं। लगातार कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है।
पिछले दो महीने में आदमपुर के व्यापारी से 25 करोड़, हिसार में पेट्रोल पंप संचालक से प्रमोद गोयल से 5 करोड़, होलसेल कपड़ा व्यापारी से 5 करोड़, रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र जांगड़ा से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपियों को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो पहले हिसार बंद कराएंगे।