फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Expressed anger against Minister Arvind Sharma

मंत्री अपने शब्द वापस लें अन्यथा करेंगे प्रदेश स्तर पर विरोध : मंजीत दूहन

Thu, 13 Mar 2025 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 13 Mar 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger against Minister Arvind Sharma
नारनौंद के बीडीपीओ कार्यालय में बैठक करते सरपंच एसोसिएशन के सदस्य।
नारनौंद। हरियाणा सरकार के जेल व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की ओर से विधानसभा सत्र के दौरान सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम पर की गई टिप्पणी पर नारनौंद के सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों कड़ा एतराज जताया है। सरपंच एसोसिएशन नारनौंद के सदस्यों ने बीडीपीओ कार्यालय में एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन नारनौंद के प्रधान मंजीत दूहन ने की।
विज्ञापन

जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरपंच एसोसिएशन नारनौंद के प्रधान मंजीत दुहन ने कहा कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विधायक रामकुमार गौतम पर जो अभद्र टिप्पणी की है। हम उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। अगर मंत्री शर्मा इस विषय में माफी नही मांगते तो हम इस मुद्दे को आगे लेकर जाएंगे। इस मौके पर सरपंच रामकेश माजरा, प्रीतम लोहान, युद्धवीर खेड़ी जालब, अमरदीप खेड़ी लोहचब, मनदीप पाली, पवन ढाणी ब्रह्मण, वीरेंद्र कोथ खुर्द आदि सरपंच शामिल रहे।
विज्ञापन


मंत्री अरविंद शर्मा के खिलाफ रोष जताया
बरवाला। रोषित ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधायक रामकुमार गाैतम के खिलाफ विधानसभा में मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी करने को लेकर शहर के टोहाना मार्ग पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के सामने वीरवार को मंत्री अरविंद शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व ब्राह्मण समाज के लोग धर्मशाला में एकत्रित हुए व मंत्री अरविंद शर्मा के खिलाफ जमकर रोष जताया। गौरतलब है कि विधानसभा सत्र के दौरान हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा ने विधायक राम कुमार गाैतम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस अवसर पर बलवान शर्मा, सुरेश किरोड़ी, मुकेश शर्मा, बलराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed