{"_id":"64cd4d1a0e158d93ed020b64","slug":"expected-to-get-a-budget-of-9-crores-for-the-revitalization-of-four-ponds-hisar-news-c-21-hsr1005-192676-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चार तालाबों के पुनरोद्धार के लिए 9 करोड़ का बजट मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चार तालाबों के पुनरोद्धार के लिए 9 करोड़ का बजट मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
सातरोड़ स्थित तालाब पर किए कब्जे व फैली गंदगी।
हिसार। शहर के चार तालाबों के पुनरोद्धार को लेकर हरियाणा तालाब एवं दूषित पानी प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से 9 करोड़ रुपये का बजट मिलने की उम्मीद है। फिलहाल प्राधिकरण की तरफ से बजट जारी नहीं किया गया है। हालांकि प्राधिकरण नगर निगम प्रशासन को जल्द बजट उपलब्ध करवाने की बात कह रहा है।
बता दें कि प्रदेश सरकार की अमृत सरोवर मिशन के तहत जिले भर में तालाबों का पुनरोद्धार करवाया जाना प्रस्तावित है। इसी के तहत शहर के चार तालाबों का चयन किया गया है, जिनमें सातरोड के तीन आजाद नगर का एक तालाब शामिल है। इसे लेकर निगम ने सलाहकार एजेंसी से ड्राइंग तैयार करवाई थी। इस ड्राइंग को हरियाणा तालाब एवं दूषित पानी प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद निगम की तरफ से दो अलग-अलग एस्टीमेट तैयार करवा प्राधिकरण को भिजवाए गए हैं। प्राधिकरण की मानें तो एस्टीमेट की राशि किस्तों में जारी की जाएगी। इन एस्टीमेट को अधिकारिक मंजूरी मिलने व बजट राशि जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पुनरोद्धार के तहत करवाए जाएंगे ये कार्य
तालाबों के पुनरोद्धार के कार्य के तहत उनमें जमा गंदे पानी को निकलवाकर साफ पानी भरा जाएगा। इसके अलावा चारों तरफ चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। तालाब के चारों तरफ पगडंडी भी बनाई जाएगी, ताकि शहरवासी वहां सुबह-शाम सैर कर सकें। तालाब के आसपास हरियाली भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने तालाबों के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के माध्यम से अमर उजाला ने बताया था कि इन चारों तालाबों की हालत दयनीय है। तालाबों में दूषित पानी जमा है, जिससे बदबू भी आती है। इस कारण से इनके पास से भी गुजरना मुश्किल होता है। आसपास के लोग इनमें गंदगी डालते हैं। तालाबों के चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं।
अभी प्राधिकरण की तरफ से एस्टीमेट को मंजूरी नहीं मिली है। मैंने प्राधिकरण के अधिकारियों से बात की थी। उनकी तरफ से जल्द बजट जारी करने की बात कही गई है। - संदीप सिहाग, एक्सईएन, नगर निगम