फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Examinations are being canceled due to the intervention of Munnabhai

मुन्नाभाई के दखल से परीक्षाएं हो रहीं रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Examinations are being canceled due to the intervention of Munnabhai
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं। परीक्षा केंद्रों में घुसने वाले बाहरी शरारती तत्व, फर्जी व नकलची परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों की पवित्रता भंग की है। इसके कारण हिसार जिले में 10वीं कक्षा की गणित व अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द हो गई है।
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हिसार में सातरोड़ कलां उच्च विद्यालय में हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा व उमरा गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई गणित विषय की परीक्षा रद्द हुई है। एचबीएसई के आदेशानुसार रद्द हुई इन दोंनों परीक्षा केंद्रों की परीक्षा अब 22 अप्रैल को दोपहर साढ़े 12 बजे से 3 बजे के बीच आयोजित होगी। एचबीएसई द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार के हरियाणा राज्य में सबसे ज्यादा 8 परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द हुई। दूसरे नंबर पर 7 परीक्षा केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा रद्द हुई है। तीसरे स्थान पर सात परीक्षा केंद्रों पर गणित की परीक्षा रद्द हुई है। सबसे कम एक परीक्षा केंद्र पर सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द हुई। एचबीएसई के अधिकारियों नें कहना है कि परीक्षा केंद्रों की पवित्रता भंग होने के कारण परीक्षाएं रद्द हुई हैं। जब उड़नदस्ता टीमों ने इन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तो वहां पर बाहरी शरारती तत्वों की भीड़ ज्यादा नजर आई। फर्जी परीक्षार्थी या मुन्ना भाई पकड़े। कुछ परीक्षा केेंद्रों पर खुद शिक्षक ही नकल करवाते पकड़े गए।
विज्ञापन

इस जिले में इतने परीक्षा केंद्रों पर रद्द हुई हैं परीक्षा
पूरे हरियाणा राज्य में 24 परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं रद्द हुई हैं। जिनमें सबसे ज्यादा नूंह में 5 परीक्षा केंद्रों पर हिंदी व अंग्रेजी की परीक्षा रद्द हुई। पलवल में 3 परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी व गणित की परीक्षा रद्द हुई। भिवानी में दो परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द हुई। चरखी दादरी में एक परीक्षा केंद्र में हिंदी की परीक्षा रद्द हुई। गुरुग्राम में दो परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी की परीक्षा रद्द हुई। वहीं रोहतक में दो परीक्षा केंद्रों पर हुई हिंदी की परीक्षा रद्द हुई। हिसार में सातरोड़ कलां उच्च विद्यालय में अंग्रेजी व उमरा गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई गणित विषय की परीक्षा रद्द हुई है। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर रद्द परीक्षा थी 22 अप्रैल को निर्धारित समय पर दोबारा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन परीक्षा केंद्रों पर नकल के ज्यादा मामले पकड़े गए। जहां परीक्षा केंद्रों की पवित्रता भंग हई। जहां मुन्ना भाई फर्जी परीक्षा ज्यादा पकड़े गए। जिन परीक्षा केंद्रों पर बाहरी शरारती तत्वों डिस्टर्बेंस ज्यादा रही, उन सब परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। यह अब 22 अप्रैल को दोबारा होंगी। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed