फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   exam, entrance exam, entrance exam,i in Hisar, luwas, Hisar

वीसीआई के प्री वेटरनरी टेस्ट में 3196 ने दी परीक्षा

Sun, 15 May 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 15 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
exam, entrance exam, entrance exam,i in Hisar, luwas, Hisar
प्रवेश परीक्षा - फोटो : bureau

वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने शनिवार को ऑल इंडिया प्री वेटरनरी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा कोर्डिनेटर लुवास के डॉ. दिवांकर ने बताया कि हिसार में कुल छह केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिनमें कुल 3196 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा के लिए हालांकि आवेदन ऑनलाइन किए गए थे, लेकिन परीक्षा ऑफलाइन ली गई। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए परीक्षार्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


शहर में इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से वेटरनरी कोर्स में प्रवेश के लिए हिसार में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें एचएयू का कैंपस स्कूल, राजगढ़ रोड स्थित जीडी भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-15 के ब्लूमिंग डेल्स स्कूल, सेक्टर 16-17 स्थित आईएडीएवी, 12 क्वाटर रोड स्थित लाहोरिया स्कूल, कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


11 सुपरवाइजरों की लगाई ड्यूटी
हिसार में छह परीक्षा केंद्रों पर वीसीआई की ओर से 11 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई, जिन्होंने केंद्रों पर परीक्षा का संचालन किया। साथ ही सभी केंद्रों के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति वीसीआई की ओर से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोल नंबर स्लिप के लिए मांगी पोस्टकार्ड साइज फोटो 
वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने शनिवार को ऑल इंडिया प्री वेटरनरी टेस्ट में रोल नंबर स्लिप पर परीक्षार्थियों की सही पहचान के लिए पोस्टकार्ड साइज फोटो चिपकाने के आदेश जारी किए थे। इसके अंतर्गत परीक्षार्थियों को रोल नंबर स्लिप पर पोस्टकार्ड साइज फोटो चिपकाकर जमा करवाने पड़े। आमतौर पर परीक्षाओं में पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन पत्रों और रोल नंबर स्लिप पर चिपकाई जाती है। लुवास में पहली बार वीसीआई की ओर से आयोजित प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से ही विद्यार्थियों को बीवीएससी कोर्स में दाखिले दिए जाएंगे। लुवास की ओर से अबकी बार ऑनलाइन माध्यम से इस प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे गए थे। प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर ही विद्यार्थियों को  कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। 


बीवीएससी कोर्स में 150 सीटों पर होंगे दाखिले
लुवास में पहली बार वीसीआई की ओर से आयोजित प्री वेटरनरी टेस्ट के माध्यम से 150 विद्यार्थियों को कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। लुवास में बीवीएससी (बैचलर इन वेटरनरी साइंस) कोर्स में कुल 150 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिनमें 90 सीटें हिसार में और 60 सीटें रोहतक के बहु अकबरपुर कॉलेज में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed