फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Even at night, the temperature is higher than normal, there is no relief from the heat.

Hisar News: रात को भी तापमान सामान्य से अधिक, गर्मी से नहीं मिल रहा सुकून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Even at night, the temperature is higher than normal, there is no relief from the heat.
हिसार बढ़ते तापमान के चलते गर्मी से राहत पाने के लिए राजगुरु मार्केट में आइसक्रीम खाती महिलाएं।
हिसार। भीषण गर्मी लगातार लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास असर नहीं दिखा। हल्की बादलवाई के बावजूद तापमान में उछाल जारी रहा जिससे प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 से 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रोहतक, करनाल और अंबाला में लू की स्थिति रही जबकि रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को रात में भी सुकून नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार गर्म और शुष्क हवाएं वातावरण से धीरे-धीरे नमी को सोख रही हैं जिससे तपती गर्मी अपने तीखे तेवरों के साथ जारी है। प्रदेश में दिन का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रोहतक में सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि फरीदाबाद में 43.6, महेंद्रगढ़ में 43.5, सिरसा में 43.4, हिसार में 43, करनाल में 42.8, मेवात में 42.7, भिवानी में 42.5, गुरुग्राम में 42.2, और सोनीपत में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। केवल यमुनानगर में तापमान 40 डिग्री से थोड़ा कम 39.6 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

रात का तापमान भी बढ़ा
रात का तापमान भी सामान्य से 2.5 से 8.2 डिग्री अधिक रहा। रात के दौरान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भिवानी में रात का तापमान सबसे अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि फरीदाबाद में 29.6, महेंद्रगढ़ में 29.5, गुरुग्राम में 29, अंबाला में 28, चरखी-दादरी में 28, जींद में 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके कारण लोग रात में भी गर्मी से राहत नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे का मौसम
शनिवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है, जिसका असर शनिवार शाम से रविवार रात तक रहेगा। इस दौरान तेज़ गति की हवाएं चलने और आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां हो सकती हैं। तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक तेज हवाओं (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा) का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed