फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   EPFO will hold an open Darbar across the Haryana on February 27, problems will be resolved on the spot

Haryana: EPFO प्रदेशभर में 27 फरवरी को लगाएगा खुला दरबार, मौके पर ही समस्याओं का किया जाएगा समाधान

Sun, 19 Feb 2023 04:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 04:26 AM IST
सार

खुले दरबार में संगठन के जिला कार्यालय के सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान कर्मचारियों की पीएफ संबंधी हर तरह की समस्याओं को न सिर्फ सुना जाएगा, बल्कि मौके पर ही उनका समाधान भी करवाया जाएगा।

विज्ञापन
EPFO will hold an open Darbar across the Haryana on February 27, problems will be resolved on the spot
EPFO - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से हरियाणा भर में 27 फरवरी को खुले दरबार लगाए जाएंगे। इस दौरान मौके पर ही कर्मचारियों की पीएफ संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। खुले दरबार का आयोजन संगठन के निधि आपके निकट अभियान के तहत लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


संगठन की मानें तो अभी तक संगठन के कार्यालयों में ही इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। इसके बाद फैसला किया गया कि संगठन ही कर्मचारियों के बीच जाएगा। इस अभियान के तहत जनवरी में भी खुले दरबार का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


खुले दरबार में जिला कार्यालय के सभी कर्मचारी व अधिकारी रहेंगे मौजूद
खुले दरबार में संगठन के जिला कार्यालय के सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान कर्मचारियों की पीएफ संबंधी हर तरह की समस्याओं को न सिर्फ सुना जाएगा, बल्कि मौके पर ही उनका समाधान भी करवाया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को पीएफ संबंधी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। संगठन के आला अधिकारी भी खुले दरबार का निरीक्षण करेंगे। इस बार क्षेत्रीय आयुक्त वन निधि सिंह व सहायक आयुक्त गुरदीप कौर भी इनका दौरा करेंगी। इनफोर्समेंट ऑफिसर अनुरंजन कपूर सिरसा जिले का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां लगाए जाएंगे खुले दरबार

जिला-जगह

  • हिसार-स्मॉल वंडर स्कूल, सेक्टर 16-17
  • सिरसा-जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ
  • फतेहाबाद-एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन
  • भिवानी-जीबीटीएल लिमिटेड
  • जींद-जाट हाई स्कूल
  • चरखी दादरी-एमएलआर कॉलेज
  • रोहतक-गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed