फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Enumerators will ask 34 questions; blocks will be formed after preparing a list of households.

Hisar News: प्रगणक पूछेंगे 34 प्रश्न, घरों की सूची तैयार कर बनाए जाएंगे ब्लॉक

Sat, 14 Mar 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 14 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Enumerators will ask 34 questions; blocks will be formed after preparing a list of households.
हांसी। जनगणना को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारी जोरों पर है। प्रथम चरण में घरों की गणना के लिए हाउस लिस्टिंग तैयार कर ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। घर की गणना के दौरान प्रगणक हाउसहोल्डर (घर का मालिक) से मकान से जुड़े 34 प्रश्न पूछेंगे।
विज्ञापन

इनमें मकान का फर्श, छत, पेयजल आपूर्ति, शौचालय के प्रकार और रसोई में प्रयुक्त ईंधन जैसे विवरण शामिल हैं। हर ब्लॉक में एक प्रगणक की ड्यूटी होगी और लगभग छह ब्लॉकों पर एक सुपरवाइजर निगरानी रखेगा। एक ब्लॉक में लगभग 600 से 800 घर शामिल होंगे।
विज्ञापन

स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिला नोडल अधिकारी एवं एसडीएम राजेश खोथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनगणना कार्य निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। जिला प्रशासन इस कार्य के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में तहसीलदार डॉ अनिल कुमार बिढान, जनगणना विभाग के उपनिदेशक प्रमोद कुमार, मास्टर ट्रेनर रमा, जनगणना जिला समन्वयक अरुण कुमार नेगी व जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

घरों की गणना का कार्य 1 मई से :
मास्टर ट्रेनरों की ओर से 19 से 21 मार्च तक फील्ड ट्रेनरों, सुपरवाइजर्स और प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिले में लगभग सवा 700 प्रगणक और 120 सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा 10 प्रतिशत स्टाफ रिजर्व रखा जाएगा। घरों की गणना का कार्य 1 मई से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed