{"_id":"686c191b9ef2ce487e02f439","slug":"encroachment-removed-from-iti-chowk-to-jindal-chowk-hisar-news-c-21-hsr1020-662463-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: निगम की तहबाजारी टीम ने आईटीआई चौक से जिंदल चौक तक हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: निगम की तहबाजारी टीम ने आईटीआई चौक से जिंदल चौक तक हटाया अतिक्रमण
Tue, 08 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली व निगमायुक्त के आदेशानुसार नगर निगम की तहबाजारी टीम अतिक्रमण हटाने अभियान निरंतर चला रही है। तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को टीम ने अतिक्रमण हटाने की शुरुआत राजगढ़ रोड व बाईपास रोड से अतिक्रमण हटाने से की। इसके बाद आजाद नगर व बाईपास रोड से तोशाम चुंगी नाके तक अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही सेक्टर 16-17 रोड से भी अतिक्रमण हटाया और रोड से अवैध होर्डिंग हटाए। इसके बाद टीम ने आईटीआई चौक से जिंदल चौक तक अतिक्रमण हटाया। साथ ही न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन से भी अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद टीम ने जिंदल चौक से डाबड़ा चौक तक अतिक्रमण हटाया। रेड स्क्वेयर मार्केट से अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सिरसा चुंगी से लेकर जिंदल पुल तक रोड पर अतिक्रमण नहीं था। इस दौरान तहबाजारी टीम के साथ जेई राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन