{"_id":"674a9f9d760e6ef94a04bbec","slug":"encounter-of-two-henchmen-of-goldy-brar-shot-in-leg-accused-of-bomb-blast-in-chandigarh-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डी बराड़ के दो गुर्गों का एनकाउंटर: पैर में लगी गोली, चंडीगढ़ में बम धमाके के आरोपी, हिसार के हैं दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डी बराड़ के दो गुर्गों का एनकाउंटर: पैर में लगी गोली, चंडीगढ़ में बम धमाके के आरोपी, हिसार के हैं दोनों
Sat, 30 Nov 2024 10:46 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:46 AM IST
सार
हिसार एसटीएफ को जानकारी मिली कि विनय तथा अजीत बाइक पर सवार होकर बाइपास से गुजर रहे हैं। एसटीएफ ने दोनों का पीछा किया। गांव पीरांवालीं के पास एक ब्रेकर पर उनकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
हिसार नागरिक अस्पताल में भर्ती अजीत तथा मौके पर खड़े एसटीएफ के सदस्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ में बम धमाके करने के मामले में शुक्रवार रात हिसार एसटीएफ ने गोल्डी बराड गैंग के दो गुर्गाें को मुठभेड़ में दबोच लिया। दोनों के पैर में गोली लगने से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों ओर से 20 से अधिक फायर हुए। एसटीएफ के दो कर्मचारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। बदमाशों की पहचान गांव देवा निवासी विनय और खरड़ निवासी अजीत के रूप में हुई है। विनय बीए अंतिम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गोल्डी बराड़ के कहने पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में ब्लास्ट करने के आरोपी विनय तथा अजीत का हिसार की एसटीएफ और पंजाब, राजस्थान व चंडीगढ़ पुलिस की टीम भी पीछा कर रही थी। शुक्रवार की शाम हिसार एसटीएफ को जानकारी मिली कि विनय तथा अजीत बाइक पर सवार होकर बाइपास से गुजर रहे हैं। एसटीएफ ने दोनों का पीछा किया। गांव पीरांवालीं के पास एक ब्रेकर पर उनकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
एसटीएफ को अपने पीछे देखकर बदमाशों ने पुलिस की टीम पर गोलियां चला दीं। इस दौरान एसआई संदीप और अनूप की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। जवाब में एसटीएफ ने भी फायरिंग की। विनय और अजीत के पैर में गोली लगने से उन्हें वहीं दबोच लिया। मौके पर पहुंचे एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, शनिवार को प्रेस कॉंफ्रेंस कर घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन