फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees staged a symbolic hunger strike, protesting the cancellation of the online transfer policy.

Hisar News: कर्मचारियों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल, ऑनलाइन ट्रांसफर नीति रद्द का विरोध

Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a symbolic hunger strike, protesting the cancellation of the online transfer policy.
हिसार। हिसार में बिजली विभाग के कर्मचारी सोमवार को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशनज वर्कर यूनियन के बैनर तले सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सरकार से ऑन लाइन ट्रांसफर नीति को रद्द करने की मांग की। विद्युत सदन में 9 कर्मचारी नेता भूख हड़ताल पर बैठे, जबकि अन्य पदाधिकारी समर्थन में मौजूद थे।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता सुरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन ट्रांसफर नीति कर्मचारियों पर जबरन थोप दी गई है और यह उनके हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में कार्य करने से कर्मचारी फीडरों, लाइनों और सिस्टम की पूरी जानकारी रखते हैं, जबकि अचानक तबादले से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि यूनियन ने पहले भी 26 नवंबर को पंचकूला में एसीएस पावर ऑफिस पर प्रदर्शन किया था। इस भूख हड़ताल को यूनिट स्तर से बढ़ाकर चीफ स्तर तक ले जाया गया है। राज्य उप प्रधान जगमेंद्र पूनिया ने बताया कि स्टेट कमेटी के निर्णय के अनुसार हिसार में 9 सदस्य सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने 12 फरवरी को प्रदेशभर में पूर्ण हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया। यूनियन ने सरकार से आग्रह किया कि ऑनलाइन ट्रांसफर नीति रद्द की जाए और बातचीत का रास्ता अपनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed