फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Employees of four districts demonstrated for equal work-equal pay

Hisar News: समान काम-समान वेतन के लिए चार जिलों के कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Employees of four districts demonstrated for equal work-equal pay
हिसार में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। 
हिसार। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, समान काम-समान वेतनमान लागू करवाने, कौशल रोजगार निगम भंग करवाने, खाली पदों पर स्थायी भर्ती, आठवें वेतन आयोग गठित करवाने सहित 15 सूत्री मांग को लेकर चार जिलों के कर्मियों ने सोमवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता सिरसा प्रधान सोहनलाल रंधावा, फतेहाबाद प्रधान भूप सिंह, हिसार प्रधान सुरेंद्र यादव, जींद प्रधान संजीव ढांडा ने संयुक्त तौर पर की। मीटिंग का संचालन अशोक सैनी ने किया। कमिश्नर ओएसडी शालिनी चेतल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद के हजारों कर्मचारी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सामने गेट नंबर चार के सामने एकत्र हुए। राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने कहा कि विधायक, मंत्री कर्मचारियों के प्रति गंभीर नहीं है। बिजली यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि यूनियन चीफ इंजीनियर मुख्यालय हिसार पर 5 सितंबर को प्रदर्शन करने व विद्युत सदन का घेराव करेंगे। शिक्षक यूनियन राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा ने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति के तहत आम जनता गरीब के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है।
विज्ञापन

रोडवेज नेता सरबत पूनिया, रिटायर कोषाध्यक्ष मनोहरलाल जाखड़, किसान नेता शमशेर नंबरदार, संदीप पुनिया,सीटू नेता सुरेश, सुरजीत दुसाद, हितेंद्र सिहाग, अजय वशिष्ठ, सुखदेव सिंह, मास्टर कृष्ण कुमार, रमेश कुमार, सूबे सिंह कादियान, जगमिंदर पूनिया, राजेश बागड़ी, अशोक सैनी, सुभाष ढाल, नरेश गौतम, अशोक बहोत, सुरेंद्र मान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed