{"_id":"648f50e6b5725227130d1d84","slug":"employee-absconded-with-monthly-installment-of-rs-25-lakh-from-98-customers-hisar-news-c-21-hsr1005-159648-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 98 ग्राहकों की ढाई लाख रुपये की मासिक किस्त लेकर कर्मचारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 98 ग्राहकों की ढाई लाख रुपये की मासिक किस्त लेकर कर्मचारी फरार
विज्ञापन
हिसार। कैमरी मार्ग स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी 98 ग्राहकों की मासिक किस्त और दो कर्मचारियों से करीब ढाई लाख रुपये और बायोमीट्रिक मशीन लेकर फरार हो गया। इस संबंध में मैनेजर शैलेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने सिरसा के रहने वाले महाबीर प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिकायत में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला निवासी शैलेश कुमार ने बताया कि वह कैमरी मार्ग स्थित एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी गरीब महिलाओं का समूह बनाकर ग्रुप लोन प्रदान करती है। कंपनी में सिरसा का रहने वाला महाबीर फील्ड कर्मचारी है। इसका काम महिलाओं का समूह बनाकर लोन वितरण करना और हर महीने ग्राहकों की किस्त लेकर आना। आरोप है कि 10 जून को महाबीर 98 ग्राहकों से मासिक किस्त के 2 लाख 26 हजार 650 रुपये लेकर आया। इसके अलावा दो कर्मचारियाें से 20 हजार और 8400 रुपये ले लिए और उसके बाद आया नहीं। करीब ढाई लाख से अधिक कर नकदी और बायोमीट्रिक मशीन लेकर लापता हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महाबीर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।