{"_id":"686c1988f163b864ac0b9564","slug":"electricity-workers-union-demanded-salary-hike-hisar-news-c-21-1-hld1018-661844-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विद्युत कर्मचारी संघ ने मांगी वेतनवृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विद्युत कर्मचारी संघ ने मांगी वेतनवृद्धि
Tue, 08 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
हिसार। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को विद्युतनगर स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) मुख्यालय के पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विद्युत सदन मुख्यालय के सहसचिव सतेंद्र यादव ने सर्विस रूल-2024 जारी करने, हर वर्ष आठ प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी एवं चिरायु कार्ड बनाने की मांग की।
विद्युत सदन मुख्यालय के अध्यक्ष नीरज तारा ने सेवा सुरक्षा अधिनियम-2024 की एसओपी लागू करने, कर्मचारियों को सुविधा दिलाने और उनकी नौकरी सुरक्षित करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष जुलाई से एचकेआरएन से संबंधित कर्मचारियों के वेतन में आठ प्रतिशत की वृद्धि की थी। इसे बढ़ाने के बजाय इस वर्ष कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की नाकाफी वृद्धि की गई है।
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा और महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव दिलाने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों को हो रहे नुकसान का कारण बने अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई कर पात्रों को जल्द लाभ दिलाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। सचिव सलीम खान ने संचालन किया। बैठक में मुख्यालय से कार्यकारिणी अध्यक्ष नीरज तारा, सचिव सलीम खान, रविन्द्र सिंह, सतेंद्र यादव, हरीश, मुकेश कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।