{"_id":"63984786e5f3f744ea60508e","slug":"electricity-corporation-suspended-sdo-and-je-in-mainpal-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी: मेनपाल मौत प्रकरण में बिजली निगम ने एसडीओ व जेई को किया सस्पैंड, कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: मेनपाल मौत प्रकरण में बिजली निगम ने एसडीओ व जेई को किया सस्पैंड, कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Tue, 13 Dec 2022 03:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 13 Dec 2022 03:06 PM IST
सार
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा विरोध मीटिंग प्रधान राजेंद्र सैनी की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन
बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी यूनियन के सदस्यगण।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में मेनपाल मौत प्रकारण के मामले में बिजली निगम ने अपने दो अधिकारियों को सस्पैंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके विरोध में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा विरोध मीटिंग प्रधान राजेंद्र सैनी की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन
मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्य प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव, यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा ने कहा कि 15 नवंबर को मंडी सैनियान में नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय मेनपाल नामक नगरपालिका के कर्मचारी को करंट लगने से मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
जिसको लेकर मेनपाल के पुत्र ने पुलिस को शिकायत दी थी जिसमें नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीण एलावादी,पार्षद सुभाष, पार्षद प्रतिनिधि राहुल शर्मा व पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंगला के खिलाफ पुलिस ने 304 ए के तहत मामला दर्ज किया था। उस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई हैं, मगर परिजन बार-बार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मगर अब बिजली निगम ने एसडीओ सिटी रणबीर सिंह व जेई राज सिंह को सस्पैंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं राज्य प्रैस सचिव सुरेन्द्र यादव ने कहा कि इस घटनाक्रम में बिजली निगम का किसी भी प्रकार से कोई दोष नहीं है ना ही किसी कर्मचारी का दोष है।
उक्त मृतक या नगरपालिका अधिकारी ने बिजली निगम से कोई भी परमिशन लेकर कार्य नहीं किया जा रहा था। बिजली निगम मैनेजमेंट को अपने तानाशाही रवैया दिखाते हुए निर्दोष कर्मचारियों को गलत तरीके से निलंबित किया गया।
यूनियन किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। यूनियन लगातार कर्मचारियों की मांगों के लिए आंदोलनरत है। निगम ने लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। जल्द से जल्द निलंबित के कर्मचारी/अधिकारी के ऑफिस ऑर्डर रद्द नहीं किए तो यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी पूर्णतया जिम्मेदारी होगी। मीटिंग में यूनिट सचिव रोहताश शर्मा, विनोद दुहन, राजेश दुहन, मनोज वडाला, जोनी कुमार, अमरजीत यादव, राजेश सैनी, विकास अरोड़ा, भीम बडाला आदि कर्मचारी शामिल हुए।