फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity Corporation disconnected connections of 422 defaulter consumers.

Hisar News: बिजली निगम ने 422 डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation disconnected connections of 422 defaulter consumers.
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बुधवार को 422 डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे। इससे पहले मंगलवार को हिसार जिले में 836 कनेक्शन काटे गए थे। निगम का यह अभियान जारी रहेगा। सभी लाइनमैन को डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की लिस्ट दी गई है। अगर उपभोक्ता मौके पर बिल भरेगा तो उसका कनेक्शन जारी रहेगा। बिल अदा नहीं करने वालों के कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के लिए एक मार्च से अभियान शुरू किया है, जिसमें अब तक 1258 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। निगम के मुख्य अभियंता की ओर से सभी कार्यकारी अभियंता को लक्ष्य दिए गए हैं। हिसार सिटी में बिजली निगम का करीब 6 करोड़ रुपये बकायेदारों में फंसे हैं। निगम की ओर से इन उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए थे। जिन उपभोक्ताओं ने नोटिस का जवाब नहीं दिया उन के खिलाफ अब अभियान शुरू किया है। हर एक लाइनमैन को 30 उपभोक्ताओं की सूची दी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं से करीब 3 करोड़ रुपये रिकवर किए हैं। निगम की ओर से पूरे महीने यह अभियान चलाया जाएगा। 31 मार्च को वित्त वर्ष खत्म होने तक बिजली निगम सभी डिफॉल्टर पर कार्रवाई करेगा। बिजली निगम की टीम इस अभियान के चोरी जांचने का अभियान भी चला रही है। जहां भी चोरी मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed