फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   election symbol aloted to 287 candidates

287 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

Sat, 02 Jan 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
election symbol aloted to 287 candidates

पंचायत चुनावों के लिए जिला परिषद के 30 वार्डों में से नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे तक 48 सदस्यों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। बाकी के 287 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी चंद्रशेखर खरे ने बताया कि हिसार द्वितीय खंड के पंचायत समिति सदस्यों में 16 लोगों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। बाकी के 119 लोगों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार हिसार प्रथम खंड से भी 16 सदस्यों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं, बाकी बचे 103 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जा रहे हैं।

इसी प्रकार नारनौंद खंड से पांच लोगों ने पंचायत समिति सदस्य के रूप में भरे गए नामांकन पत्र वापए ले लिए। बाकी के बचे 76 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में पंचायत समिति सदस्य के लिए हो रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बरवाला खंड से 7 सदस्यों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

खंड के निर्वाचक अधिकारी एवं एसडीएम प्रशांत अटकान ने बताया कि वार्ड नंबर 12 से गांव पंघाल निवासी रामभगत पुत्र शालू, हरकेश पुत्र ईश्वर सिंह, वार्ड नंबर 30 से गांव बदौड़ निवासी शमशेर सिंह पुत्र रत्न सिंह, वार्ड नंबर 9 से गांव धिकताना निवासी सुनील कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, वार्ड नंबर 5 से गांव खेड़ी बर्की निवासी विक्की कुमार पुत्र सोहनलाल, सूबे सिंह पुत्र जगराम तथा वार्ड नंबर 26 के गांव पनिहारी निवासी सुखबीर पुत्र एसी राम ने पंचायत समिति सदस्य के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

छुट्टियों ने बढ़ाई प्रशासन की मुसीबत
हिसार। विद्यालयों में चल रहे शीतकालीन अवकाश ने प्रशासन की समस्या बढ़ा दी है। दरअसल ग्राम पंचायतों के चुनावों में पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों पर ले जाने व लाने के लिए निजी स्कूलों की बसों को अधिग्रहण किया जा रहा है।

इस संबंध में जिले के सभी निजी स्कूलों में अधिग्रहण पत्र भेजे जा रहे हैं। समस्या यह है कि छुट्टी के चलते निजी बसों का अधिग्रहण करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

परिवहन प्राधिकरण के सचिव बीर सिंह ने बताया कि पत्राचार के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से स्कूलों में जा रहे हैं, लेकिन बहुत से स्कूलों में अवकाश होने की वजह से संबंधित स्कूलों में कोई अधिकारी, कर्मचारी नहीं मिलता है।


ऐसे में पत्र देने में समस्या आ रही है। उन्होंने सभी निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मालिकों और स्कूल परिवहन अधिकारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने स्कूलों में कार्य दिवस के साथ-साथ अवकाश के दिन में भी एक-एक अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी लगाएं ताकि विभाग द्वारा बस अधिग्रहण का पत्र संबंधित स्कूल को दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed