फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Election of Youth congress, Kuldeep Bishnoi support, hisar

यूथ कांग्रेस टीम को कुलदीप बिश्नोई गुट का मिला आशीर्वाद

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Election of Youth congress, Kuldeep Bishnoi support, hisar
यूथ कांग्रेस का चुनाव - फोटो : bureau

यूथ कांग्रेस की नई टीम को विधायक कुलदीप बिश्नोई गुट का आशीर्वाद मिल गया। प्रोफेसर संपत सिंह के बेटे गौरव संपत सिंह ने युवा टीम का अभिनंदन किया। पूर्व सांसद रामजीलाल युवा टीम को आशीर्वाद देने के लिए कांग्रेस भवन पहुंचे।

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत के लिए शहर में विजय जुलूस निकाला गया। इसके बाद कांग्रेस भवन में फूूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया गया। युवा टीम को आशीर्वाद देते हुए पूर्व सांसद रामजीलाल ने कहा कि युवा एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम करें।
विज्ञापन


सबसे पहले हम कांग्रेसी हैं। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को आपस में मतभेद नहीं लाने चाहिए। खासतौर पर युवाओं को सभी का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना होगा। सीएम कौन बनेगा यह बाद में तय हो जाएगा हमें आपस में तल्खी नहीं लानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर यूथ कांग्रेस लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरव संपत सिंह ने कहा कि साधारण कार्यकर्ताओं के लिए यूथ कांग्रेस राजनीति का सबसे बेस्ट प्लेटफार्म है। उन्होंने युवाओं की जीत के लिए रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार जताया।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कृष्ण सातरोड ने कहा कि कांग्रेस है तो हम हैं। हमें कांग्रेस के लिए काम करना है। चुनाव के समय हम हुए मतभेद खत्म कर अब एक टीम को तौर पर काम करना होगा। हम सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे।

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद जाखड़ ने कहा कि हाईकमान की ओर से जो निर्देश होंगे उसके अनुसार युवा टीम काम करेगी। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे। सोशल मीडिया के जरिए भी युवाओं से संपर्क रहेगा।

इस मौके पर गुलजार काहलो, महिला विंग अध्यक्ष महेंद्र कौर दहिया, प्रदेश महासचिव शांतनु चौहान, वरुण गौड़, नलवा विधानसभा अध्यक्ष मनोज नैन, आदमपुर विधानसभा अध्यक्ष संजय लौरा, हांसी विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश घोड़ेला तेजवीर पूनिया, कृष्ण मेहंदा, सोनू फतेहाबाद, मनोज कुमार, बबलू, प्रेम दहिया आदि उपस्थित थे।


शहर में निकाला विजय जुलूस
ब्लू बर्ड से कांग्रेस भवन तक विजय जुलूस निकाला, जिसमें सेक्टर 14 के पास मनोज नैन के आवास के पास विजय जुलूस में शामिल का स्वागत किया गया। खुली जीप में सवार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के आगे बाइक व गाड़ियों का काफिला चला। युवाओं ने गाड़ियों पर कांग्रेस के झंडे लगा रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed