{"_id":"698a153ab71f7e075a0a29d9","slug":"election-for-the-post-of-deputy-pradhan-in-municipality-kalanwali-on-february-17-hisar-news-c-128-1-svns1027-152780-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगरपालिका कालांवाली में उपप्रधान पद के लिए चुनाव 17 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगरपालिका कालांवाली में उपप्रधान पद के लिए चुनाव 17 फरवरी को
विज्ञापन
कालांवाली। नगरपालिका कालांवाली के उप प्रधान पद के चुनाव की तारीख 17 फरवरी निर्धारित कर दी गई है। इस चुनाव में नगर परिषद के 16 पार्षद और प्रधान मतदान करेंगे। तारीख की घोषणा होते ही नगरपालिका की राजनीति एक बार फिर सक्रिय हो गई है और उप-प्रधान पद के उम्मीदवार अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गए हैं।
उप प्रधान पद के लिए मंगत नागर, हरविंद्र सिंह और अमनदीप कौर ने अपनी दावेदारी पेश की है और वे पार्षदों से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। कालांवाली में हाल ही में प्रधान पद के लिए हुए सीधे चुनाव में कांग्रेस समर्थित महेश गोयल ने भाजपा के सुनील गर्ग टीशू को हराया था। अब उप प्रधान पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के गुट आमने-सामने होंगे।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक नगरपालिका कार्यालय में उप-मंडल अधिकारी मोहित कुमार महराना की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसके बाद, 12:30 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, और नामांकन की जांच 12:30 से 12:50 बजे तक होगी। नामांकन वापसी का समय 12:50 से 1 बजे तक निर्धारित है, इसके बाद 1 बजे से 1:30 बजे तक माॅकपोल होगा। मतदान 1:30 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा और तुरंत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।