फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Elderly woman dies after being hit by a car on the highway near Jhidi.

Hisar News: झीड़ी के पास हाईवे पर कार की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by a car on the highway near Jhidi.
नागरिक अस्पताल में बुजुर्ग महिला के पास बैठकर विलाप करती मृतका की दोहती।
हिसार। जिले के गांव झीड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर कार की चपेट में आने से गांव झीड़ी निवासी 63 वर्षीय जीतो देवी की मौत हो गई। महिला अपनी पड़ोसी महिला के साथ लकड़ी चुनने के लिए जा रही थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। आरोपी चालक की पहचान के लिए अग्रोहा थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


गांव झीड़ी निवासी शीला देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पड़ोसी जीतो देवी के साथ लकड़ी चुनने जा रही थीं। गांव झीड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास हाईवे पार करते समय अग्रोहा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने जीतो देवी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को संभाला। शीला देवी उन्हें एंबुलेंस से हिसार के जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जीतो देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चार माह पहले हुई थी बेटी की मौत, दो नातिनों का पालन-पोषण करतीं थी जीतो देवी

मृतका के बेटे राकेश ने बताया कि वह मजदूरी पर गया था हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचा। वह दो भाई व दो बहन थे। बड़ा भाई फतेहाबाद रहता है। उसने बताया कि उसकी बहन रानी की चार माह पहले ही मौत हो गई। बहन की दो बेटियाें का पालन-पोषण उनकी मां जीतो देवी ही करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed