फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Elderly died due to swine flu in Hisar of Haryana

Haryana: हिसार में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक बुजुर्ग की मौत, दो पॉजिटिव मरीजों का चल रहा इलाज

Wed, 07 Sep 2022 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 07:01 AM IST
सार

हिसार शहर के निजी अस्पताल में दो पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक 21 सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजे हैं। स्वाइल फ्लू के सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। यह वायरस सांस के जरिये शरीर के अंदर जाता है और व्यक्ति को बीमार कर देता है।

विज्ञापन
Elderly died due to swine flu in Hisar of Haryana
स्वाइन फ्लू

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में संक्रमित बीमारी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक मरीज की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। वहीं शहर के निजी अस्पताल में दो पॉजिटिव मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा का कहना है कि स्वाइल फ्लू के सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। अभी तक 21 आशंकित सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजे जा चुके हैं। 

विज्ञापन

डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि स्वाइल फ्लू के संभावित केस आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना और स्वाइल फ्लू के लक्षण एक जैसे होते हैं। गंगवा गांव के रहने वाले व्यक्ति को बुखार के चलते उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में स्वाइल फ्लू की जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उनके परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे हैं।  
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक संक्रमित बीमारी है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। यह बीमारी खांसने, छींकने और हाथ मिलाने से फैलती है। जब इस बीमारी से ग्रस्त कोई व्यक्ति खांसता और छींकता है तो वायरस हवा में फैल जाते हैं और स्वस्थ व्यक्तियों को संक्रमित कर देते हैं। वायरस सांस के जरिये शरीर के अंदर जाता है और व्यक्ति को बीमार कर देता है। गंभीर मामलों में यह बीमारी जानलेवा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के लक्षण 

  • मरीज को तेज बुखार आता है
  • सूखी खांसी
  • सिर दर्द
  • शरीर में कमजोरी आना
  • थकान होना
  • मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द होना
  • पेट में दर्द होना
  • उल्टी और दस्त लगना
  • नींद न आना और भूख न लगना। 


बचाव के उपाय 

  • खांसी, जुकाम और बुखार वाले रोगियों से दूर रहें। 
  • आंख, नाक और मुंह को छूने के बाद किसी वस्तु को न छुएं
  • खांसते, छींकते समय मुंह पर कपड़ा रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed