फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Eight villages of Hisar are tobacco-free

Hisar News: हिसार के आठ गांव तंबाकूमुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Eight villages of Hisar are tobacco-free
तंबाकूमुक्त स्कूल पर लगा बोर्ड। स्रोत : विभाग - फोटो : तंबाकूमुक्त स्कूल पर लगा बोर्ड। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग ने 28 फरवरी तक जिले के सभी 307 गांव तंबाकूमुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा है। इसके पहले चरण में आठ गांव तंबाकूमुक्त घोषित कर दिए गए हैं। इनमें मंगाली, गंगवा, खरकड़ा, लांधड़ी, डाया, सिंगरान, हरिता, बेरी शामिल हैं। इन गांवों की पंचायतें खुले में धूम्रपान और तंबाकू का प्रयोग रोकने पर सहमत हैं। अब इन गांवों के बाहर तंबाकूमुक्ति के बोर्ड लगाए जाएंगे।
तंबाकू निषेध कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि जिले में कुल शिक्षण संस्थाओं की संख्या 823 है। इनमें से 323 संस्थानों को पिछले साल 31 दिसंबर 25 तक तंबाकू मुक्त घोषित कर उनके बाहर तंबाकूमुक्ति के बोर्ड लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों में इस अभियान का नोडल शिक्षक और मॉनिटर नियुक्त किया गया है। वहां शौचालय और पेयजल टैंक आदि सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकूरहित क्षेत्र के तीन, चार बोर्ड लगाए गए हैं। यह सभी मानक पूरे होने पर स्कूल की चहारदीवारी के बाहर तंबाकूमुक्ति के बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हांसी और हिसार जिलों के सभी 307 गांवों को ही इस दायरे में लाया जा रहा है। इसके लिए पिछले दिनों जिला पंचायत विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह और नौ बीडीपीओ के साथ बैठक की जा चुकी है। सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यरत प्रभारी अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ति का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed