फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Eight new CCTV cameras were installed at the bus stand, and old, faulty cameras were removed.

Hisar News: बस स्टैंड पर आठ नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, पुराने खराब कैमरे हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Eight new CCTV cameras were installed at the bus stand, and old, faulty cameras were removed.
हांसी बस स्टैंड पर लगाए गए नए सीसीटीवी कैमरा।
हांसी। शहर के बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आठ नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नए कैमरे लगने के बाद अब बस स्टैंड परिसर में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखना आसान होगा। इसके साथ ही लंबे समय से खराब पड़े पुराने कैमरों को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर लगे पुराने सीसीटीवी कैमरे करीब एक वर्ष से खराब पड़े थे। कैमरों के बंद होने के कारण परिसर में होने वाली गतिविधियों की निगरानी प्रभावित हो रही थी। यात्रियों और बस स्टैंड पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी यह एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ था। अब आठ नए कैमरे लगाए जाने से बस स्टैंड परिसर के अलग-अलग हिस्सों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस और प्रशासन को जांच में मदद मिलेगी। बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को भी नए कैमरे लगने से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर से रोजाना 8 से 10 हजार यात्री पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों का सुचारू रूप से चालू रहना जरूरी है। नए कैमरों की स्थापना के बाद अब यात्रियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब कैमरों को बदलवाकर नए आधुनिक कैमरे लगवा दिए हैं। कैमरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की गई। ताकि कोई समस्या हो तो उसे तुरंत ठीक करवा सकें।- प्रेम सागर, एसएस, बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed