फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Education department team arrived to investigate irregularities found in government school

Hisar News: सरकारी स्कूल में मिलीं अनियमितताओं की जांच करने पहुंची शिक्षा विभाग की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Education department team arrived to investigate irregularities found in government school
उकलाना मंडी। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिलीं अनियमितताओं के बाद जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नरवाल, विजेंद्र सिंंह, जगजीत सिंह ढांडा की टीम मंगलवार को स्कूल पहुंची। टीम स्कूल में बिना अनुमति के काटे गए पेड़, बच्चों की फीस, फंड व ब्याज की राशि के किए गए दुरुपयोग, स्कूल में बिना अनुमति के 20 यूरिनल व 4 शौचालय तोड़े जाने को लेकर जांच करने पहुंची थी। बता दें कि इस मामले की पहले भी जांच हो चुकी है। अब दोबारा से उच्च अधिकारी चंडीगढ़ के आदेशानुसार एक बार फिर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि सारे तथ्य हमने एकत्रित कर लिए और मौके का निरीक्षण कर लिया है। इसकी जांच रिपोर्ट हम जल्द से जल्द उच्च अधिकारी के पास भेज देंगे। गौरतलब है कि जून 2023 में उकलाना के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत गबन का व कई अनियमितताओं का पता चला था। इसकी खुलासा गांव बुढ़ाखेड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता विजय शर्मा, अमन व गांव दौलतपुर निवासी नरेश कुमार, उकलाना से प्रवीन, मनोज द्वारा जनहित में लगाई गई सूचना अधिकार अधिनियम के तहत हुआ था। सूचना अधिकार अधिनियम के तहत बिना अनुमति के तहत स्कूल में पेड़ काटे गए और लकड़ी बेचकर उसको खुर्द-बुर्द कर उसकी राशि का गबन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूल में बिना अनुमति के बच्चों की फीस, फंड व ब्याज की राशि का दुरुपयोग किया गया। स्कूल में 20 यूरिनल व 4 शौचालय तोड़े गए थे। इसकी केवल एसएमसी कमेटी से अनुमति ली गई थी। इसमें साफ दर्शाया गया कि विभाग के कनिष्ठ अभियंता व अन्य किसी प्रकार की कोई तकनीकी अनुमति नहीं ली गई है। स्कूल के तत्कालीन मुखिया सुरेंद्र शर्मा द्वारा अपने हित के लिए स्कूल के बीच स्तर में एसएमसी को भंग करके अपनी मनचाही एसएससी का गठन किया है। साथ ही साइकिल स्टैंड बिना नक्शे के तैयार किया गया। उसके ऊपर निम्न स्तर की सामग्री को पुराने ढांचे से तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed