{"_id":"5e5572ec8ebc3ef3f60e50ab","slug":"education-department-silent-on-investigation-of-misdemeanor-attempt-family-members-met-sp-hisar-news-rtk544110422","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के प्रयास के मामले की जांच पर शिक्षा विभाग मौन, एसपी से मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर्म के प्रयास के मामले की जांच पर शिक्षा विभाग मौन, एसपी से मिले परिजन
विज्ञापन
शहर के एक निजी स्कूल में हुए कुकर्म के प्रयास मामले में मंगलवार को बच्चे की परीक्षा थी, लेकिन सूचना नहीं होने के कारण बच्चा परीक्षा भी नहीं दे पाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल को बच्चे की काउंसिलिंग करने की आवश्यकता थी, ताकि बच्चा स्कूूल में जाए, लेकिन उन्हें तो परीक्षा की सूचना भी मंगलवार को दोपहर को दी गई।
वहीं, मामले की जांच रिपोर्ट को लेकर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी मंगलवार को भी चुप रहे। रिपोर्ट देने वाली जांच टीम के सदस्यों ने कहा था कि जिस समय घटना हुई, उस समय की रिकॉर्डिंग स्कूल के पास नहीं है और अन्य रिकॉर्डिंग से छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में जांच रिपोर्ट को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मौन सवाल खड़े कर रहा है। दूसरी तरफ, मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को परिजनों ने एसपी से मुलाकात की। एसपी गंगाराम पूनिया ने जांच अधिकारी व डीएसपी नरेंद्र को मौके पर बुलाया और जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी नरेंद्र सिंह ने स्कूल में जाकर मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि तफ्तीश चल रही है, मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।
हम बच्चे और उनके परिवार को पूरा सहयोग कर रहे हैं। बच्चे के घर वालों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वो स्कूल में आकर पता करें। फिर भी हमने मंगलवार को बच्चे की परीक्षा की जानकारी भिजवाई है।
विज्ञापन
- स्कूल प्राचार्य
परिजन हमसे मिले थे और मामला गंभीर है। जांच अधिकारी और डीएसपी को बुलाकर मामले की जानकारी ली है। उन्हें कुछ और बिंदुओं पर काम करने को कहा गया है। दो दिन में वे मामले पर कार्रवाई करेंगे।
- गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार