फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Echo of Dhwani's success...set a target and did not give up until achieving it

Hisar News: ध्वनि की सफलता की गूंज...लक्ष्य तय किया और हासिल करने तक नहीं मानी हार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Echo of Dhwani's success...set a target and did not give up until achieving it
परिवार के साथ घ्वनि जैन। 
हिसार। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में पीएलए निवासी ध्वनि जैन की सफलता की गूंज ने शहरवासियों की गौरवान्वित कर दिया। ऑल इंडिया स्तर पर 215वीं रैंक हासिल करने की जानकारी मिलते ही ध्वनि और परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

होनहार बेटी ध्वनि ने बताया कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने परिवार व दोस्तों को देना चाहती है, जिन्होंने परीक्षा की तैयारियों के दिनों में हौसला और आत्मविश्वास बढ़ाया। इसी की बदौलत तीसरे प्रयास में आखिर इस मुकाम को हासिल कर लिया है। ध्वनि ने बताया कि मां रीना जैन नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ है और पिता निजी क्लीनिक में रेडियोलोजिस्ट है।
विज्ञापन

तीसरे प्रयास में पाई सफलता : ध्वनि ने बताया कि उन्होंने तीसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की है। इससे पहले दो बार परीक्षा दी थी। एक बार इंटरव्यू के चरण में रह गई तो दूसरे प्रयास में स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण परीक्षा को पास नहीं कर पाई। इसके बावजूद हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर नजरें टिका कर जी-तोड़ मेहनत में जुटी रही। आखिरकार इस बार सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना दो समाचार जरूर पढ़ती हूं ध्वनि ने बताया कि तैयारी के दिनों में रोजाना 8 घंटे सोती थी और 8 घंटे ही पढ़ती थी। शेष समय परिवार संग बिताती थी। रोजाना दो समाचार पत्र जरूर पढ़ती थी, जिससे करंट अफेयर्स की तैयारी में बड़ी मदद मिली।
12वीं कक्षा ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल से पास की और ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में यूपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी। ग्रेजुएशन की पढ़ाई को रोज 5 घंटे देती थी। जबकि शेष समय में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लगाती थी। उन्होंने तैयारी करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी नियमित तौर पर राष्ट्रीय अखबार पढ़ने की सलाह दी।
हिसार के गोस्वामी अस्पताल में हुआ था हर्षिता का जन्म, सिविल सर्विस परीक्षा में दूसरा स्थान पाया
सिविल सर्विस परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाला हर्षिता गोयल का हिसार से भी संबंध रहा है। हर्षिता के पिता गोविंद गोयल ने बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान के राजगढ़ के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी का गर्भवती होने के दौरान हिसार से उपचार चलता था। हिसार के गोस्वामी अस्पताल में हर्षिता का जन्म हुआ था।
गोविंद ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म हिसार में होना उनके लिए काफी लक्की साबित हुआ। बेटी के जन्म के बाद उन्हें गुजरात में नौकरी मिली। उन्होंने बताया कि हर्षिता की सारी पढ़ाई लिखाई गुजरात में ही हुई है। उन्होंने बताया कि हिसार में उनके कुछ परिचित हैं लेकिन लंबे समय से हिसार आना-जाना नहीं हुआ है।

झूप्पा निवासी शिवलाल गोयल ने बताया कि उनके दोस्त गोविंद गोयल की बेटी हर्षिता की उपलब्धि ने यह स्थान हासिल कर गुजरात के साथ हरियाणा का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि गोविंद गोयल उनके दोस्त हैं। फिलहाल वह गुजरात के वड़ोदरा में सीनियर पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोविंद गोयल करीब 20 साल से अधिक समय से गुजरात में रह रहे हैं। हर्षिता की इस उपलब्धि पर हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने खुशी जाहिर करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed