फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   E-procurement portal started after four days, government purchase of 950 quintals of moong

Hisar News: चार दिन बाद ई-खरीद पोर्टल शुरू, 950 क्विंटल हुई मूंग की सरकारी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
E-procurement portal started after four days, government purchase of 950 quintals of moong
हिसार।
विज्ञापन

ई-खरीद पोर्टल शुरू होने के बाद किसानों को राहत मिली है। पिछले चार दिन से पोर्टल बंद होने के कारण नई अनाजमंडी में मूंग की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही थी। किसान अपनी फसल को प्राइवेट एजेंसी को बेचने के लिए मजबूर थे। इस कारण उन्हें काफी नुकसान हो रहा था। मगर शनिवार से पोर्टल शुरू होने के साथ ही मूंग की सरकारी खरीद भी शुरू कर दी गई। इस दौरान शनिवार को 950 क्विंटल मूंग की सरकारी खरीद की गई। हालांकि अभी मंडी में 25 से 30 क्विंटल मूंग खराब गुणवत्ता वाला रखा हुआ है, जिसका दाना टूटा हुआ है। जोकि मापदंड पर खरा नहीं उतर पा रहा है।
परचेजर कृष्ण कुमार का कहना है कि चार दिन से ई-खरीद पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं था। इस कारण गेट पास नहीं कट रहे थे। मगर शनिवार से पोर्टल शुरू होने के बाद हैफेड की ओर से मूंग की सरकारी खरीद कर ली गई। रविवार को छुट्टी होने के कारण अब सोमवार को मूंग की सरकारी खरीद होगी। मूंग की खरीद का सरकारी रेट 8558 रुपये प्रति क्विंटल था।
विज्ञापन

ये हैं मूंग की खरीद के लिए मापदंड
- नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से कम होनी चाहिए
- हल्का खराब दाना 4 प्रतिशत तक होना चाहिए
- छोटा और निम्न श्रेणी का दाना 3 प्रतिशत तक होना चाहिए
- खोखला दाना 4 प्रतिशत तक होना चाहिए
प्राइवेट रेट में बिक रहा 7000 से लेकर 8200 रुपये मूंग
पिछले चार दिनों से पोर्टल शुरू न होने से किसान अपना मूंग सस्ते दाम पर बेचने को मजबूर थे। किसानों का एमएसपी नहीं मिल रहा था। प्राइवेट एजेंसी की ओर से 7000 रुपये से लेकर 8200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मूंग खरीदा गया। जबकि सरकारी रेट 8558 रुपये प्रति क्विंटल है। शनिवार को मंडी में मूंग बेचने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान 69 किसानों ने सरकारी रेट पर मूंग बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed