फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   E-buses will now run at a speed of 65 km/h on the Agroha route.

Hisar News: अग्रोहा रूट पर अब 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ई-बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
E-buses will now run at a speed of 65 km/h on the Agroha route.
हिसार। रोडवेज डिपो हिसार ने अग्रोहा रूट पर संचालित ई-बस सेवा की गति बढ़ाकर 65 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। यह निर्णय अग्रोहा मेडिकल जाने वाले यात्रियों की सुविधा और पूरे मार्ग के हाईवे होने को देखते हुए लिया गया है। वहीं शहर के भीतर चलने वाली सिटी बसें अभी भी 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में कुल 5 ई-बसें हैं जो पहले मुख्य रूप से आजाद नगर और गंगवा रूट पर चलाई जा रही थीं। इनमें से एक बस को अब अग्रोहा रूट पर स्थानांतरित किया गया है। इस रूट पर कुल 8 फेरे निर्धारित किए गए हैं तथा 9 स्थानों पर स्टॉपेज बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर ई-बसें 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाई जाती थीं लेकिन शनिवार से अग्रोहा रूट पर चलने वाली बस की स्पीड बढ़ाकर 65 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। रोडवेज के अनुसार यह निर्णय रूट की लंबाई और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अग्रोहा रूट पर ई-बस की गति बढ़ाई गई है। इस रूट पर बस के 8 फेरे निर्धारित हैं और किराया 10 से 45 रुपये तक तय किया गया है। अब बस 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
- प्रीतम सिंह, टीएम, रोडवेज डिपो हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article