{"_id":"684c6afe1fa6f2fa0601206a","slug":"due-to-the-effect-of-western-disturbance-there-was-rain-with-strong-winds-in-the-western-districts-hail-also-fell-hisar-news-c-21-hsr1027-646709-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, ओले भी गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, ओले भी गिरे
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से कई जिलों में बारिश हुई हैं। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अब तापमान में बढ़ोतरी की कम संभावना है। अब झुलसाने वाली गर्मी के बजाय उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से आमजन को झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़े सहन करने पड़ रहे थे। हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में लगातार तापमान में उछाल देखने को मिल रहा था। मगर, वीरवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पश्चिमी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से शुक्रवार को हवाओं की दिशा में बदलाव आया। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में पश्चिमी हवाओं और पूर्वी हवाओं के मिलन से गरज चमक के बादल छा गए। इसके प्रभाव से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवा चलने के साथ ही कहीं बारिश और कहीं बूंदाबांदी हुई। फतेहाबाद व हिसार जिले में कहीं-कहीं छिटपुट ओले भी गिरे। मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और लू से आमजन को हल्की राहत भी मिली।
-- -- -
आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि वर्तमान समय में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 13 जून की रात को सक्रिय होगा। इसके बाद 18 जून को एक और विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
ये रहा अधिकतम तापमान व बारिश
शहर-अधिकतम तापमान-बारिश
अंबाला-38.2-0.0
करनाल-37.5-0.0
नारनौल-44.3-0.0
रोहतक-43.1-0.0
गुरुग्राम-44.0-0.0
सिरसा-47.6-0.0
भिवानी-43.6-10.0
चरखी दादरी-42.3-0.0
हिसार-45.4-4.0
जींद-39.3-0.0
कैथल-37.1-0.0
नूंह-39.8-0.0
पलवल-41.5-0.0
पंचकूला-37.2-0.0
रेवाड़ी-42.0-0.0