फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to the effect of western disturbance, rain occurred in southern, northern and eastern districts

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी, उत्तरी व पूर्वी जिलों में हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Due to the effect of western disturbance, rain occurred in southern, northern and eastern districts
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी व पूर्वी जिलों में रविवार को बारिश हुई। इससे तापमान में काफी गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। उधर, आईएमडी ने 16 से 21 जून तक तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इस कारण बादलों की आवाजाही बनी हुई है। साथ ही सुबह से ही हरियाणा के उत्तरी, पूर्वी व मध्यवर्ती जिलों में तेज़ गति से हवाओं के चलने के साथ बारिश हुई। वहीं, दोपहर बाद दक्षिणी हिस्सों विशेषकर महेंद्रगढ़ जिले में भी तेज गति से हवा चलने के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 16 से 18 जून के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कभी उत्तरी कभी दक्षिणी तो कभी पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में प्री मानसून गतिविधियां की संभावना बन रही है। आने वाले दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को सक्रिय होगा। इससे 19 से 23 जून के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियां होंगी। फिर प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ये हुई बारिश
महेंद्रगढ़-14.5 एमएम
रोहतक-13.0 एमएम
गुरुग्राम-0.5 एमएम
पानीपत-1.5 एमएम
सोनीपत-6.5 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed