फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to the effect of Western Disturbance, it rained continuously in the state, hail also fell

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में लगातार हुई बारिश, ओले भी गिरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Due to the effect of Western Disturbance, it rained continuously in the state, hail also fell
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। इस दौरान महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी व गुरुग्राम में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले भी गिरे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में येलो और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 21 मार्च को यह पश्चिमी विक्षोभ आगे गुजर जाएगा। हालांकि एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22-25 मार्च के दौरान प्रदेश में फिर से प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी राज्यों पर प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। इससे हल्की से मध्यम बारिश, तेज गति की हवाओं और गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है । 16 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ा और उसमें नया पश्चिमी मिलने से और शक्तिशाली हो गया है। इसकी वजह से राजस्थान के मध्य हिस्से पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने से यह ज्यादा प्रभावशाली हो गया। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 26.0 से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जो सामान्य से तापमान नीचे बने हुए हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 12.0 से 16.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed