{"_id":"63675c86c55d4167b3136f8d","slug":"due-to-mistake-of-haryana-staff-selection-commission-many-examinations-were-deprived-of-giving-cet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: स्कूल हांसी का, पता हिसार का, एचएचएससी की एक गलती ने छुड़वाई परीक्षा, परीक्षार्थियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: स्कूल हांसी का, पता हिसार का, एचएचएससी की एक गलती ने छुड़वाई परीक्षा, परीक्षार्थियों में रोष
Sun, 06 Nov 2022 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:35 PM IST
सार
परीक्षार्थी डीएसपी से मिले तो उन्होंने जवाब दिया कि उनका काम कानून व्यवस्था देखना है। परीक्षार्थी विधायक विनोद भयाना के आवास पर भी गए, जहां उनकी मुलाकात उनके पुत्र साहिल भयाना से हुई।
विज्ञापन
परीक्षा से वंचित छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की गलती के कारण दूसरे दिन भी कई परीक्षा संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने से वंचित रह गए। एचएसएससी की तरफ से जारी किए एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र में हांसी के एक स्कूल का नाम दिया गया है। मगर इस स्कूल को हिसार में दर्शाया गया है। इस कारण से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में काफी परेशानी हुई और वह समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके।
परीक्षार्थी राजेश, गौतम, मलकीत सिंह, कमलजीत सिंह, अंकित व शर्मिला ने बताया कि वह नरवाना, सिरसा, डबवाली, नारनौल व कैथल से परीक्षा देने यहां आए हैं। उनके एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम बाबा बंदा बहादुर सिंह स्कूल दर्शाया गया है और जगह के नाम पर हिसार लिखा गया है। वह हिसार में सुबह 7 बजे ही पहुंच गए थे और यहां उक्त स्कूल को ढूंढते रहे। मगर उन्हें यह स्कूल नहीं मिला। आखिर में किसी ने बताया कि यह स्कूल हांसी में है तो वह करीब 9 बजे ऑटो करके हांसी के लिए चले और यहां करीब साढ़े 9 बजे पहुंचे। स्कूल तक पहुचंते-पहुंचते 10 बजकर 5 मिनट हो गए। लेट होने के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी गई। रोष स्वरूप परीक्षार्थियों ने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
डीएसपी से मिले परीक्षार्थी
इस दौरान परीक्षार्थी डीएसपी से मिले तो उन्होंने जवाब दिया कि उनका काम कानून व्यवस्था देखना है। परीक्षार्थी विधायक विनोद भयाना के आवास पर भी गए, जहां उनकी मुलाकात उनके पुत्र साहिल भयाना से हुई। साहिल ने एसडीएम से फोन पर बात की तो एसडीएम ने कहा कि उनके पास ऐसे करीब 50 और केस भी आए हैं। यह एचएसएसी का मामला है तो वह कुछ नहीं कर सकते। इस पर साहिल भयाना ने परीक्षार्थियों से कहा कि वह एक एप्लीकेशन लिखकर उन्हें दे, जिसमें उनके रोल नंबर भी अंकित हो। वह इसे एचएसएससी को भेज देंगे। इसके बाद परीक्षार्थी वहां से चले गए।