फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to mining work, the Dadaum distributorship was abolished, case registered

खनन कार्य के चलते डाडम डिस्ट्रीब्यूटरी को किया खत्म, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Due to mining work, the Dadaum distributorship was abolished, case registered
तोशाम। डाडम पहाड़ी के साथ लगते डाडम डिस्ट्रीब्यूटरी खनन कार्य के दौरान खत्म किए जाने को लेकर सिंचाई विभाग ने पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ रघुवीर शर्मा ने बताया कि पहले सुंदर मार्केटिंग एसोसिएट द्वारा डाडम पहाड़ी में खनन कार्य किया जाता था। उस दौरान उन्होंने डाडम डिस्ट्रीब्यूटरी को खत्म कर दिया। जिसको लेकर सिंचाई विभाग ने खनन विभाग को पत्र लिखकर बनाने के लिए कहा था। खनन विभाग ने सिंचाई विभाग के पत्र पर कार्रवाई लड़ते हुए सुंदर मार्केटिंग एसोसिएट को शोकाज नोटिस भेज दिया और उसकी एक कॉपी सिंचाई विभाग को दे दी थी। जिसके बाद सुंदर मार्केटिंग एसोसिएट द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो खनन विभाग ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की बात कही। सिंचाई विभाग ने रिकवरी के लिए सुंदर मार्केटिंग एसोसिएट को नोटिस भेज दिया वहीं डिस्ट्रीब्यूटरी खत्म करने की शिकायत पुलिस को दी है। एसडीओ शर्मा ने बताया कि तीन हजार फीट का एरिया डिस्ट्रीब्यूटरी का खत्म किया गया है जिस पर करीबन 6 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed