फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DSP Pradeep Yadav, accused of providing protection to land grabbers, arrested and sent on 4-day remand

Hisar: जमीन कब्जाने वालों को सरंक्षण देने के मामले में आरोपी DSP प्रदीप यादव गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर भेजा

Fri, 16 Aug 2024 10:14 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Aug 2024 10:14 AM IST
सार

हिसार एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में 19 जुलाई 2024 को सेक्टर 16-17 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी से प्लॉट हड़पने का केस दर्ज किया था। एसआईटी इस मामले में आरोपी रामअवतार, सुनील व सुरजीत को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
DSP Pradeep Yadav, accused of providing protection to land grabbers, arrested and sent on 4-day remand
डीएसपी प्रदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के मिर्जापुर चौक के पास दी विकास मार्ग वेलफेयर सोसायटी के 2 प्लॉटों पर कब्जा करने के मामले में डीएसपी प्रदीप कुमार ने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद एसआईटी ने डीएसपी प्रदीप यादव को अदालत में पेश किया। अदालत ने डीएसपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस मामले में पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


एसआईटी इस मामले में आरोपी रामअवतार, सुनील व सुरजीत को गिरफ्तार कर चुकी है। एसआईटी की ओर से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में डीएसपी प्रदीप यादव की भूमिका सामने आई थी। जिसके बाद से पुलिस डीएसपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। डीएसपी प्रदीप यादव कुछ समय से भूमिगत हो गए थे। प्लॉट कब्जाने के मामले में ऋषिनगर निवासी आरोपी राजकुमार उर्फ राजा गुर्जर की अग्रिम जमानत याचिका अदालत खारिज कर चुकी है। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से भी जमानत याचिका को खारिज किया जा चुका है।
विज्ञापन


एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में 19 जुलाई 2024 को सेक्टर 16-17 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी से प्लॉट हड़पने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजकुमार उर्फ राजा, मुकेश, रामअवतार व सुरजीत के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसआईटी संरक्षण देने वाले डीएसपी प्रदीप के आवास पर छापा मार चुकी है और कई दस्तावेज बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed