{"_id":"676da9933605c2b13a04df94","slug":"dry-winter-made-the-condition-worse-children-and-elderly-people-were-suffering-from-cold-and-cough-hisar-news-c-21-hsr1020-532644-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सूखी सर्दी ने किया बुरा हाल, जुकाम-खांसी से बच्चे व बुजुर्ग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सूखी सर्दी ने किया बुरा हाल, जुकाम-खांसी से बच्चे व बुजुर्ग बेहाल
विज्ञापन
हिसार। कड़ाके की ठंड में जरा सी लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। जिले में सूखी सर्दी के कारण बच्चे व बुजुर्ग जुकाम-खांसी व वायरल की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन की ओपीडी में रोजाना केस बढ़ रहे हैं। पहले जहां 25 से बढ़कर करीब 50 पहुंच गई है। इसके अलावा सांस के रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। 25 से 30 मरीज रोजाना आ रहे हैं। चिकित्सकों ने इस मौसम में अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय चुघ ने बताया कि सर्दी के मौसम में वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। रात के समय तापमान शून्य डिग्री के पास पहुंच रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ रही है। जिस कारण लोग बुखार, खांसी, जुकाम के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बुजुर्ग लोगों को सुबह और शाम की सैर नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सांस के मरीजों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
निमोनिया का बढ़ रहा खतरा
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू हुड्डा ने बताया कि इस मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल बहुत जरूरत है। यह मौसम छोटे बच्चाें की सेहत बिगाड़ सकता है। इस समय रोजाना 10 से 15 अभिभावक अपने बच्चों को दवा दिलवाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी है। देरी करने पर निमोनिया हो सकता है। रोजाना चार से पांच केस निमोनिया के आ रहे हैं।
विज्ञापन
ये सावधानियां बरतें
सर्दी के इस मौसम में मां को ठंडे पानी से बर्तन साफ नहीं करने चाहिए, क्योंकि मां को ठंड लगती है तो इसका सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है।
बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर रखें।
सर्दी के मौसम में बच्चाें को घर से बाहर न निकालें।
पांव में गर्म जुराब और सिर पर गर्मी टोपी पहना कर रखें।