{"_id":"6318dd91bfea22728e139bf5","slug":"drunk-death-toll-far-higher-than-police-records-hisar-news-hsr64129235","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा नशे से मौत का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा नशे से मौत का आंकड़ा
विज्ञापन
सिरसा। जिले में इस साल अब तक 44 लोग नशे से जान गंवा चुके हैं। पुलिस रिकॉर्ड में यह आंकड़ा महज पांच ही बताया जा रहा है। दरअसल, ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज करती है, जबकि कई मामलों में लोग शिकायत दिए बगैर अंतिम संस्कार कर देते हैं। यही वजह है कि नशे से मौत के वास्तविक आंकड़े में बड़ा अंतर सामने आ रहा है। नशे से 24 मौत होने की पुष्टि स्वयं मुख्यमंत्री 29 मई को ओढां रैली में कर चुके हैं, उसके बाद तीन महीने में अब तक 20 और केस सामने आ चुके हैं।
जिले में नशे का सबसे अधिक प्रभाव डबवाली, कालांवाली और रानियां क्षेत्र में है। यहां चिट्टे और मेडिकल नशे के आदी युवकों की मौत का आंकड़ा सबसे अधिक है। हालांकि पुलिस के पास पांच मृतकों के परिजनों ने ही शिकायत दर्ज करवाई है, जबकि कुछ परिजनों ने पुलिस को बिना कोई सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस नशे से मौत या ओवरडोज के मौत के कारणों के बीच अंतर बताकर बचनेेे का प्रयास कर रही है। वहीं जिले में नशे की रोकथाम के लिए कई गांवों के लोगों ने खुद ही अपने स्तर पर कमेटियों का गठन कर रात को पहरा देना शुरू कर दिया है, ताकि गांव में कोई भी सप्लायर नशे की सप्लाई व चोरी की वारदात को अंजाम न दे सके।
एसपी ने शिकायत पर चौकी का बदल दिया था पूरा स्टाफ
नशा सप्लायरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हर रोज ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। सिंघपुरा के ग्रामीणों ने ओढां रैली के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिकायत दी थी कि पुलिस की निगरानी में ही सप्लायर नशे की सप्लाई करते हैं। उसके बाद एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कालांवाली के सिंघपुरा के चौकी के पूरे स्टाफ को बदल दिया था।
विज्ञापन
अब तक नशे से मौत की ये घटनाएं आ चुकी हैं सामने
11 जून : कालांवाली के गांव पक्का शहीदा में 30 वर्षीय युवक की मौत।
11 जून : कालांवाली के ही गांव पक्का शहीदां में 24 वर्षीय युवक की जान गई।
11 जून : कालांवाली मंडी में 31 वर्षीय युवक की मौत
10 जून : कालांवाली के ही वार्ड नंबर निवासी 25 वर्षीय की युवक की मौत
9 जून : शहर के बरनाला रोड स्थित राम कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत
20 जून : शहर के मुख्य बाजार स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के पुराने भवन में कूड़ा बीनने वाले युवक की मौत
25 जून : शहर के खैरपुर में रहने वाले एक युवक की नशे के कारण मौत हो गई।
28 जुलाई : डबवाली के गांव जंडवाला बिश्नोइयां में 25 वर्षीय लड़के की मौत
10 जुलाई : डबवाली के ही गांव मसीता में गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का शव मिला।
10 जुलाई : डबवाली के ही गांव निवासी मसीता में 20 वर्षीय युवक की नशे के कारण मौत हो गई।
28 अगस्त : ओढां के गांव मिठड़ी निवासी 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
21 अगस्त : गोरीवाला के गंगा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत
18 अगस्त : डबवाली में 17 वर्षीय किशोर की नशे के कारण मौत हो गई।
16 अगस्त : रानियां के गांव कुत्ताबढ़ निवासी 18 वर्षीय युवक की जान गई।
16 अगस्त : डबवाली गांव में ही 17 वर्षीय किशोर की नशे के कारण मौत हो गई।
15 अगस्त : डबवाली के ही गांव जेसूजोधा में 30 वर्षीय युवकी मौत
04 अगस्त : डबवाली के गांव सकताखेड़ा में नशे के कारण 24 वर्षीय की मौत हो गई।
02 अगस्त : गंगा गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की नशे के कारण मौत हो गई।
06 सितंबर : कालांवाली के गांव तारूआना निवासी 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
नशे से मौत होने के आंकड़ों से संबंधित हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी आईजी कार्यालय में ही है। - साधूराम, डीएसपी, सिरसा ।