Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drug smuggler arrested in Hisar with 9,000 narcotic pills; major action by Anti-Narcotic Cell

हिसार: नौ हजार नशीली गोलियों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल बड़ी कार्रवाई

Wed, 18 Nov 2026 12:18 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 18 Nov 2026 12:18 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Drug smuggler arrested in Hisar with 9,000 narcotic pills; major action by Anti-Narcotic Cell
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाणिज्यिक मात्रा में नशीली गोलियों की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल हिसार की टीम ने साउथ बाईपास पर लाडवा मोड़ के नजदीक कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 9,000 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इन गोलियों का कुल वजन 1 किलो 152 ग्राम है और इनकी कीमत करीब 92 लाख 16 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी से 1400 रुपये ड्रग मनी और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की निवासी  भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल हिसार में तैनात सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिए जांच-पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान टीम बाईपास घोड़ा चौक पर मौजूद थी, जहां उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए साउथ बाईपास पर लाडवा मोड़ के नजदीक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया।
विज्ञापन


हरे और पीले रंग के थैले से बरामद हुईं 9,000  गोलियां
मोटरसाइकिल के दाईं ओर हैंडल पर टंगी टंकी पर रखे हरे और पीले रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसमें से 9000 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इन गोलियों का कुल वजन 1 किलो 152 ग्राम पाया गया। बरामद नशीली गोलियों की कीमत करीब 92 लाख 16 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से 1400 रुपये ड्रग मनी भी बरामद की गई तथा नशीली गोलियों की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रिमांड पर लेकर खंगाला जाएगा नशा तस्करी का नेटवर्क
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान नशीली गोलियों की खरीद के स्रोत, उनकी सप्लाई कहां की जानी थी तथा इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि इस तस्करी के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क का पता लगाकर इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों को भी कानून के शिकंजे में लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed