{"_id":"694ae9c016548e361b0b272f","slug":"drinking-water-supply-has-been-disrupted-for-three-days-causing-distress-to-the-people-hisar-news-c-21-hsr1005-776545-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान
Wed, 24 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
शास्त्री नगर निवासी सुनील, मंदीप, पुष्पा, कविता और नीतू ने बताया कि तीन दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा है। सर्दी के मौसम में यह हालात हैं तो गर्मियों में क्या स्थिति होगी। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से पेयजल कटौती को लेकर कोई पूर्व सूचना जारी नहीं की गई, जिससे उपभोक्ता वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सके।
आजाद नगर निवासी और व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव जगदीश पूनिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी दो दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद की ओर से संदेश मिला था कि जलघर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) की सफाई के कारण दो दिन पानी नहीं आएगा लेकिन यदि विभाग ने पहले से सफाई का शेड्यूल तय किया था तो इसकी जानकारी आमजन को दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
::::::::
पिछले दो दिनों से जलघर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई का कार्य किया जा रहा था, जिस कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने कहा कि बुधवार से जलापूर्ति को सुचारु कर दिया जाएगा। -आशीष गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
-- -- -- -- -- -- -- -
जाम से भी लोग परेशान
पेयजल समस्या के साथ-साथ आजाद नगर के लोग मुख्य मार्ग पर लगने वाले लगातार जाम से भी परेशान हैं। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन दिनों जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है जिससे समस्या और बढ़ गई है। व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव जगदीश पूनिया ने पुलिस प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।