{"_id":"62420d714c0ee64151639b4f","slug":"drinking-water-supply-did-not-come-on-monday-due-to-canal-ban-doubts-even-today-hisar-news-hsr627739669","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरबंदी के कारण सोमवार को नहीं आई पेयजल सप्लाई, आज भी संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरबंदी के कारण सोमवार को नहीं आई पेयजल सप्लाई, आज भी संशय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नहरबंदी के कारण सोमवार को महाबीर कॉलोनी जलघर और कैमरी रोड जलघर से पानी की सप्लाई नहीं हुई। मंगलवार को भी पानी आपूर्ति को लेकर संशय बना हुआ है। कारण है कि जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सरकारी व कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 29 मार्च को हर हाल में शहर में पानी की सप्लाई दी जाएगी।
25 मार्च से नहरबंदी शुरू हो गई है। 27 मार्च से जनस्वास्थ्य विभाग ने एक दिन छोड़कर पानी देने का शेड्यूल बनाया था। 27 मार्च को शहर में विभाग की ओर से पानी की सप्लाई दी गई। 28 मार्च को पानी सप्लाई का कोई शेड्यूल नहीं था। अब 29 मार्च को सप्लाई आएगी या नहीं। इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। उधर, आजाद नगर स्थित जलघर से सोमवार को आजाद नगर एरिया में पानी की सप्लाई की गई थी।
कैमरी रोड जलघर से शाम चार बजे सप्लाई दी जाएगी, जोकि रात को साढ़े 9 बजे तक चलेगी। कार्यालय में 8 पक्के और 41 कच्चे कर्मचारी हैं। सभी हड़ताल पर रहेंगे। प्राइवेट कर्मचारियों को बुलाकर सप्लाई सुचारु रूप से चलाने का प्रयास किया जाएगा। - निशांत, जेई, कैमरी रोड स्थित जलघर
विज्ञापन
महाबीर कॉलोनी स्थित जलघर में 20 पक्के और 20 कच्चे कर्मचारी कार्यरत हैं। मंगलवार को सभी हड़ताल पर रहेंगे। हमारी ओर से शाम को 4 बजे से शाम 6 बजे तक पुराने शहर में पानी की सप्लाई दी जाएगी। सप्लाई चालू करवाने के लिए तीन-चार प्राइवेट कर्मचारी बुलाए जाएंगे। - कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग