फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drinking water shortage will go away, 1.5 lakh population will get one crore liters of additional water

पेयजल किल्लत होगी दूर, डेढ़ लाख आबादी को मिलेगा एक करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage will go away, 1.5 lakh population will get one crore liters of additional water
हिसार। अब शहर में लोगों को पेयजल किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्हें पूरे प्रेशर के साथ पानी मिलेगा। महाबीर कॉलोनी जलघर में फिल्ट्रेशन प्लांट बनने के बाद डेढ़ लाख लोगों को इसका फायदा होगा। 4.64 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला प्लांट का काम मार्च 2022 में पूरा होगा। इसके साथ ही क्लेरिफायर प्लांट बनाने का काम शुरू हो चुका है। इस प्लांट में पानी की गंदगी नीचे बैठ जाएंगी। उसके बाद पानी फिल्ट्रेशन प्लांट में जाकर फिल्टर होगा। फिर पानी को साफ टैंक में छोड़ा जाएगा। जहां से शहर में पानी की सप्लाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि महाबीर कॉलोनी जलघर में तीन फिल्ट्रेशन प्लांट बने हुए हैं। इनमें से दो प्लांट चालू हैं जबकि एक प्लांट खराब है। इस कारण शहर में पूरे पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है, लेकिन अब एक नया फिल्ट्रेशन प्लांट बनने के बाद एक करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी की सप्लाई होगी। उधर, एसडीओ कंवरपाल का कहना है कि एक प्लांट काफी समय से खराब है। जोकि 50 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है। ऐसे में उसकी जगह नया प्लांट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां-यहां होती है महाबीर कॉलोनी जलघर से सप्लाई
महाबीर कॉलोनी जलघर से बड़वाली ढाणी, शांति नगर, सैनियान मोहल्ला, डोगरान मोहल्ला, शास्त्री नगर, प्रीति नगर, प्रेम नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, ऋषि नगर, न्यू ऋषि नगर, कृष्णा कॉलोनी, सुभाष नगर, बालसमंद रोड, जयदेव ढाणी, मॉडल टाउन, राजगुरु मार्केट सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल दो फिल्ट्रेशन प्लांट चालू है। एक खराब हो चुका है। इसी कारण एक नया फिल्ट्रेशन प्लांट तैयार किया जाएगा। इस फिल्ट्रेशन प्लांट में एक करोड़ लीटर पानी फिल्टर होगा। जिसकी सप्लाई शहर की कॉलोनियों में जाएगी। - कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed