फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drinking water problems of villagers will be solved through Jal Chaupal.

Hisar News: जल चौपाल से किया जाएगा ग्रामीणों की पेयजल समस्याओं का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problems of villagers will be solved through Jal Chaupal.
बीआरसी के साथ बैठक करते जिला सलाहकार विनोद।
हिसार। जल चौपाल के माध्यम ग्रामीणाें की पेयजल से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत जिले के सभी गावों में इस चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को पेयजल सरंक्षण को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। इस साल के आखिर तक जिले के सभी गांवों में जल चौपाल करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जल चौपाल में ग्रामीणों को पानी की अहमियत के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग कैसे लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाता है। उन्हें पेयजल संरक्षण के तरीकों से भी अवगत करवाया जाएगा। साथ ही उन्हें जागरूकता संबंधी प्रचार सामग्री भी वितरित की जाएगी। चौपाल में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की तरफ पेयजल संबंधी रखी जाने वाले समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्हें विभाग के टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी जाएगी ताकि वह इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें। चौपाल में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, आशा वर्कर, बीआरसी, आंगनबाड़ी वर्कर, ग्राम सचिव, सरपंच, युवा क्लब के सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बीडीपीओ से संपर्क कर तैयार किया जाएगा शेड्यूल
जल चौपाल के आयोजन को लेकर सभी 9 बीआरसी अपने बीडीपीओ से संपर्क कर शेड्यूल तैयार करेंगे। उस शेड्यूल के अनुसार प्रत्येक गांव में चौपाल लगाई जाएगी। इसके लिए गांव में मुनादी भी करवाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण चौपाल में शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

307 गांवों में होगी जल चौपाल
जिले में 307 गांव हैं, जिनमें जल चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
ब्लॉक-गांव की संख्या
हिसार एक-47
हिसार द्वितीय-42
बरवाला-44
अग्रोहा-22
आदमपुर-26
नारनौंद-30
हांसी एक-55
हांसी द्वितीय-23
उकलाना-18

---------------------------------------------------------जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में जल चौपाल लगाई जाएगी। अभी इसका शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इसका मकसद ग्रामीणों की पेयजल समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उन्हें जल बचाने के लिए जागरूक करना है। - विनोद, जिला सलाहकार, डब्ल्यूओएसएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed