फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dr. Poonia put the post on her FB and again raised questions

डॉ. पूनिया ने अपने एफबी पर पोस्ट डाल फिर उठाए सवाल

Mon, 17 Aug 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dr. Poonia put the post on her FB and again raised questions
कोरोनाकाल में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक बार फिर वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रमेश पूनिया ने सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर विभाग के अधिकारियों और उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

डॉ. पूनिया ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दो अगस्त को जिला नागरिक अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के खड़ा होने के लिए शेड के उद्घाटन कार्यक्रम में शहरी विधायक, सीएमओ व रोटरी क्लब के 20 सदस्यों सहित चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए थे। इसके बाद छह अगस्त को सिविल सर्जन और रोटरी क्लब के छह सदस्य संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार एहतियात के तौर पर कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों का कोविड-19 टेस्ट करना अनिवार्य है। मगर विधायक और रोटरी क्लब के अन्य सदस्यों का अभी तक टेस्ट नहीं करवाया है। चूंकि यहां मामला एक प्रतिष्ठित और सत्तासीन विधायक का है तो किसी की हिम्मत भी नहीं हुई कि उन्हें कोविड-19 के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

दो अगस्त को मैं छुट्टी पर थीं। रही बात कार्यक्रम के दौरान शामिल होने वाले लोगों के सैंपल लेने की तो इसके लिए विभाग द्वारा जारी की गई और भी गाइडलाइंस हैं। वह सभी अपनाने पर ऐसी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जया गोयल, उप सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed