फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Doubts over government procurement of bajra-moong in mandis from October 1

एक अक्तूबर से मंडियों में बाजरा- मूंग की सरकारी खरीद पर संशय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Doubts over government procurement of bajra-moong in mandis from October 1
हिसार। अनाज मंडियों में एक अक्तूबर से खरीद को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ऐसे में किसानों को बाजरा, मूंग बेचने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि सीनियर आईएएस एसएन राय को हिसार जिले में खरीद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में फसलों की खरीद को लेकर अधिकारियों को सरकार के निर्देश का इंतजार है। अभी धान की खरीद के लिए ही तैयारी की जा रही है। इसमें हांसी, उकलाना, बरवाला, नारनौंद, बास की मंडियों में आवक होगी। हिसार, आदमपुर, अग्रोहा की मंडियों में धान की आवक नहीं रहती। यहां सामान्य तौर पर मूंग व बाजरे की खरीद सबसे अधिक होती है। मार्केट कमेटी के ऑक्शन रिकॉर्डर सुरेश ने बताया कि मंडी प्रशासन की तैयारी की जा चुकी है। सरकार के निर्देश मिलते ही खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

किस फसल के लिए कितना एमएसपी तय
फसल मूल्य (रुपये में)
बाजरा 2350
अरहर 6600
मूंग 7755
मूंगफली 5850
धान 2040
कपास 6080
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed